आजादी से सालों बाद भी महिलाओं अक्सर अपनी आवाज खुलकर नहीं रख पाती हैं। साथ ही कुछ लोग भी ऐसे हैं, जो महिलाओं को कमजोर समझते हैं। मगर भारत के कानून के लिए हर कोई सामान है। कानून में महिलाओं के लिए भी कुछ विशेष अधिकार है, जिनकी सहायता से वो अपनी आवाज बेबाकी से उठा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कानूनों के बारे में।
सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट सोनल गुप्ता बताती हैं, "भारत का कानून महिलाओं को आसमानता के पर्दे से बचाता है। हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम महिलाओं को पैतृक विरासत में हिस्सेदारी देता है। इसके अलावा भी कानूनी अधिकार महिलाओं के विकास, सम्मान और कल्याण को भी सुनिश्चित कर सकती हैं।"
ऑनलाइन कंप्लेंट कर सकती हैं महिलाएं
महिलाओं के पास ऑनलाइन कंप्लेंट करने का ऑप्शन होता है। जैसे आपके साथ कोई परेशानी हो रही है या आपको किसी मामले में हेल्प चाहिए, तो आप ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःये भारतीय कानून महिलाओं को बनाते हैं ताकतवर
महिलाओं को केवल महिला अफसर अरेस्ट कर सकती हैं
अगर आपको कभी भी पुलिस ऑफिसर अपने साथ ले जाएं, तो महिला होने के नाते आप यह कह सकती हैं कि आप महिला कांस्टेबल के साथ हा जाएंगी। ऐसा कहने के बाद मेल पुलिस अफसर को अरेस्ट नहीं कर सकते हैं।
बेटियों का भी है प्रॉपर्टी पर हक
इसके साथ-साथ बेटियां अपने पेरेंट्स की प्रॉपर्टी पर हक रखती हैं। बहुत बार लड़कियों को जमीन का हिस्सा नहीं मिलता है, जो गलत है। अगर आप चाहें तो अपने पेरेंट्स की प्रॉपर्टी में से अपने हिस्से की मांग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःहर महिला जानें अपने इन कानूनी अधिकारों के बारे में और इस्तेमाल करें क्योंकि अब समझौता नहीं कर सकते
दहेज के विरुद्ध अधिकार
दहेज निषेध अधिनियम 1961 के अनुसार, दुल्हन, दूल्हे या उनके माता-पिता द्वारा शादी के दौरान, पहले या बाद में दहेज न तो दिया जा सकता है और न ही स्वीकार किया जा सकता है। किसी भी संपत्ति या मूल्यवान सुरक्षा को एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आपूर्ति की गई या देने पर सहमति व्यक्त की गई है, जिसे अधिनियम के तहत "दहेज" के रूप में परिभाषित किया गया है।
इन सभी अधिकारों के साथ-साथ महिलाएं किसी भी घटना होने पर कंप्लेंट कर सकती हैं और आर्थिक सहायता की भी मांग कर सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदूगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों