ऐसा माना जाता है कि एक बेटी सबसे ज्यादा अपने पिता से प्यार करती है। लेकिन समाज की रूढ़िवाद सोच और पारंपरिक कारणों की वजह से बेटियों को यह जानकारी नहीं होती है कि उनके अपने ही पिता की संपत्ति में क्या अधिकार होते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताएंगे।
भारत के संविधान में हिन्दू उत्तराधिकार कानून के मुताबिक बेटी का पिता की संपत्ति पर उतना ही हक है जितना कि एक बेटे का होता है। आपको बता दें कि इस कानून को साल 1956 में बनाया गया था। लेकिन साल 2005 में इस कानून में कुछ बदलाव किए गये थे।
इस बदलाव में यह कहा गया कि अगर किसी पिता की खुद की संपत्ति है तो उसकी संपत्ति पर बेटे और बेटी का बराबर हिस्सा होगा। आपको बता दे कि अगर बेटी विवाहित होती है तो भी इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा। इसके अलावा अगर पिता की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है और किसी के नाम पर वसीयत भी नहीं होती है तो भी बेटा और बेटी को बराबर का हिस्सा मिलेगा।
आपको बता दें कि साल 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया था जिसमें यह बताया गया था की अगर किसी की पैतृक संपत्ति में बंटवारा होता है तो भी बेटी का उस पर हक होता है।
इसे भी पढ़ें- कानूनी प्रावधानों और महिला अधिकारों के बारे में बताकर हमने बढ़ाया आपका आत्मविश्वास
आपको बता दें कि जब कोई बेटी अपने हक को त्याग देती है तो उसके पिता की संपत्ति में उसे अधिकार नहीं मिलता है। इस बात से भी फर्क नहीं पड़ता है कि उसके पिता ने वह संपत्ति खुद से अर्जित करी थी या उन्हें विरासत में मिली थी।
अगर कोई भी बेटी अपने पिता की संपत्ति में खुद से त्याद करेगी तो इसके बाद अगर रिलीज डीड लिख दी जाती है और साथ ही उस रिलीज डीड को रजिस्टर्ड करवा दिया जाता है तो फिर बेटी का किसी भी तरह का कोई भी अधिकार अपने पिता की संपत्ति पर नहीं रहता है। इसके बाद बेटी किसी भी तरह का हिस्सा नहीं मांग सकती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- जल्द से जल्द खरीदनी है प्रॉपर्टी, तो वास्तु के यह उपाय करेंगे आपकी मदद
आपको बता दें कि अगर पिता की सम्पति बेटी को नहीं मिलती है तो कोर्ट में इसके खिलाफ मामला दायर कर सकती है। इसके बाद केस की सुनवाई होने पर अगर दावा सही निकलेगा तो बेटी को अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।
तो यह थी जानकारी एक बेटी के अपने पिता की संपत्ति में अधिकारों के बारे में।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।