why actress padmini kolhapure slapped rishi kapoor

जानिए क्यों पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऋषि कपूर को जड़ दिए थे 8 थप्पड़

पद्ममिनी कोल्हापुरे और ऋषि कपूर ने साथ फिल्म प्रेमरोग में साथ काम किया था। उस दौरान पद्ममिनी कोल्हापुरे ने ऋषि कपूर को एक साथ कई थप्पड़ जड़ दिए थे।
Editorial
Updated:- 2023-04-13, 12:25 IST

यूं तो फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन ऐसी कई मूवीज होती हैं, जो वास्तव में इतिहास बनाती हैं। इतना ही नहीं, उस फिल्म में काम करने वाले कलाकार और उनकी अदाकारी को लोग बरसों तक अपने जेहन में रखते हैं। ऐसी ही एक फिल्म है प्रेमरोग। साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म प्रेमरोग को लोग आज भी देखना बेहद पसंद करते हैं। इस फिल्म में पद्ममिनी कोल्हापुरे और ऋषि कपूर ने एक साथ काम किया था। यूं तो ये दोनों कलाकार कई फिल्म में साथ काम कर चुके थे, लेकिन इस फिल्म में उनकी परफार्मेंस भुलाए नहीं भूलती है।

इतना ही नहीं, फिल्म से जुड़े कई किस्से भी बेहद मजेदार हैं। ऐसा ही एक वाक्या है, जब पद्ममिनी कोल्हापुरे ने ऋषि कपूर को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए थे। यहां तक कि इसके कारण ऋषि कपूर का गाल तक लाल हो गया था और उन्होंने यह फैसला लिया था कि वह इस बात का पद्ममिनी कोल्हापुरे से बदला जरूर लेंगे। तो चलिए जानते हैं क्या था वो किस्सा-

फिल्म के एक सीन की थी डिमांड

who is padmini kolhapureइस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे ने मनोरमा का किरदार निभाया था, जो शादी के दूसरे दिन की विधवा हो जाती है। ऐसे में उसे कई कड़े नियमों का पालन करता था। इस दौरान फिल्म में देवधर का किरदार निभा रहे ऋषि कपूर को उनके करीब दिखाया गया। जिसके कारण सामाजिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए कहानी की डिमांड पर पद्मिनी कोल्हापुरे को ऋषि कपूर को थप्पड़ मारना था।

हिचकिचा रही थीं पद्मिनी

all about padmini kolhapureचूंकि यह सीन करना पद्मिनी के लिए सहज नहीं था और इसलिए वह थोड़ा हिचकिचा रही थीं। जिसके कारण उनका शॉट ओके नहीं हो पा रहा था। वहीं, दूसरी ओर राज कपूर इस फिल्म के किसी भी शॉट या सीन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए उन्हें यह सीन सही नहीं लगा और उन्होंने पद्मिनी से एक के बाद एक कई रीटेक करवाए। जिसके कारण ना चाहते हुए भी पद्मिनी को ऋषि कपूर को एक साथ 8 थप्पड़ लगाने पड़ गए थे।

इसे भी पढ़ें:रोमांटिक हीरो से लेकर कंट्रोवर्सीज और कैंसर से जूझने तक, ऐसा रहा ऋषि कपूर की जिंदगी का सफर

बेहद नाराज हुए ऋषि कपूर

who is rishi kapoor

ऋषि कपूर के आठ थप्पड़ लगने के बाद ही यह शॉट ओके हो पाया। लेकिन इसके कारण ऋषि कपूर काफी नाराज हो गए थे। इस सीन के बाद उनका गाल काफी लाल हो गया था। उस समय तो उन्होंने पद्मिनी से कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने यह फैसला लिया था कि वह पद्मिनी से इस बात का बदला अवश्य लेंगे।

इसे भी पढ़ें:आखिर क्यों फेमस हो गया था 'साधना कट'? एक्ट्रेस ने मजबूरी में किया था ये काम

यूं लिया बदला

पद्मिनी और ऋषि कपूर की ऑन स्क्रीन जोड़ी काफी पसंद की जाती थी और इसलिए मेकर्स उन्हें एक साथ कास्ट करना चाहते थे। प्रेमरोग के बाद फिर से उन्होंने एक साथ काम किया। उस दौरान ऋषि कपूर ने खासतौर पर डायरेक्टर से कहकर फिल्म में एक ऐसा सीन रखवाया, जब ऋषि कपूर को पद्मिनी को थप्पड़ मारना था। फिल्म के लिए उन्होंने ये सीन किया और इस तरह ऋषि कपूर का बदला भी पूरा हो गया।

कई फिल्मों में किया साथ काम

पद्ममिनी कोल्हापुरे और ऋषि कपूर की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा ही दर्शकों को पसंद आती थी। इसलिए, 80 के दशक में उन्होंने एक साथ कई फिल्मों जैसे प्रेमरोग, हवालात, जमाने को दिखाना है, प्यार के काबिल, ये इश्क नहीं आसान, राही बदल गए आदि में काम किया।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।