herzindagi
sonam kapoor confirms second pregnancy

Sonam Kapoor Second Pregnancy का किया ऐलान, खुशी से झूम उठे पति आनंद आहूजा का रिएक्शन हुआ वायरल

सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक साझा पोस्ट किया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में केवल एक शब्द लिखा है—'मां'।
Editorial
Updated:- 2025-11-20, 14:47 IST

हाल ही में परिणीति और अरबाज खान ने अपने बच्चे की पहली झलक दिखाते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया था। वहीं, अब सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिये दूसरी बार मां बनने की खबर को साझा किया है। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो साझा की है और उन्होंने खुद को मां भी कहा है। ऐसे में क्या है पूरा पोस्ट और पति आनंद ने क्या कमेंट किया है इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सोनम कपूर का पोस्ट क्या है। पढते हैं आगे...

sonam kapoor post in hindi

उन्होंने यह पोस्ट अपने पति आनंद आहूजा के साथ किया है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, उन्होंने ये बताया है कि बच्चे की डिलीवरी साल 2026 में हो सकती है। बता दें कि लंबे समय से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए, सोनम ने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सोनम कपूर का ऑफिशियल पोस्ट

पिछले कई दिनों से सोनम की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा थी, लेकिन कपूर परिवार या उनकी तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अब खुद सोनम ने फैंस को यह खुशखबरी सुनाते हुए बेबी बंप दिखाया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

 

इस पोस्ट के साथ उन्होंने यह भी बताया है कि उनके दूसरे बच्चे की डिलीवरी साल 2026 में होगी। सोनम और आनंद आहूजा अब अपने परिवार में एक और नए सदस्य का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

सोशल मीडिया पर लगा बधाई का तांता

सोनम कपूर की अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने उनके इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया है। 

इसे भी पढ़ें -Parineeti Chopra-Raghav Chadha Son Photo: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने दिखाई अपने लाडले की पहली झलक, बेटे का नाम रखा 'नीर', जानें क्या होता है इसका मतलब

हाल ही में मां बनीं पत्रलेखा (राजकुमार राव की पत्नी), शनाया कपूर, सोनम की मां सुनीता कपूर, परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर और प्रियंका चोपड़ा सहित कई हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में खुशी व्यक्त की है।

आनंद आहूजा का वायरल कॉमेंट

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भी अपनी पत्नी के पोस्ट पर एक मज़ेदार टिप्पणी की, जो तुरंत वायरल हो गई। उन्होंने लिखा, "डबल ट्रबल (Double Trouble)।"

sonam kapoor post

अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट करने के बाद, मई 2018 में शादी की थी। बता दें कि इस जोड़े ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा था। वहीं अब, सोनम कपूर ने घोषणा की है कि वह साल 2026 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

इसे भी पढ़ें -Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट की मां ने खुद को बताया गौरव खन्ना का फैन; अमाल मलिक के बारे में कही यह बात, क्या घर में अब बदलेंगे रिश्तों के समीकरण?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।