
60 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री साधना किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दे कि अभिनेत्री काफी खूबसूरत थीं। उनके एक झलक को देखने के लिए दर्शक बेताब रहते थे। आज के इस आर्टिकल में अभिनेत्री के यूनिक हेयर कट से लेकर कई चीजों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। साधना कट अभिनेत्री के कारण ही हुआ था फेमस। चलिए जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ा किस्सा।
अपने जमाने में अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बता दे कि साधना का चूड़ीदार सलवार और उनका हेयर स्टाइल उस जवाने में काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। लड़कियों को उनका हेयर स्टाइल इतना ज्यादा पसंद आया था कि वह साधना की तरह ही हेयर कट करवाना चाहती थी। साधना का हेयर स्टाइल इतना खास लगा लोगों को कि लोगों ने इस कट का नाम ही साधना कट रख दिया था।

साधना ने खुद अपने हेयर से जुड़ा किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उनका माथा काफी चौड़ा था। इसके कारण उन्हें काफी दिक्कत आती थीं। वह मेकअप से भी अपने माथे को नहीं ठीक कर पाती थीं। ऐसे में वह उन दौर में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म निर्देशक नय्यर साहब थे। जिन्हें साधना का माथा बिलकुल भी पसंद नहीं था।
इसे जरुर पढ़ें:Kinnari Sadhna: इस किन्नरी साधना से लोग हो सकते हैं आपके वशीभूत
नय्यर साहब ने ही साधना को हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न की तस्वीर दिखाई और कहा कि तुम भी कुछ इस तरीके का फ्रिंज हेयर कट करवा लो। इसके बाद क्या था साधना ने वैसा ही हेयर कट करवा लिया। इसके बाद दर्शकों को उनका हेयर कट काफी ज्यादा पसंद आया। खासकर लड़कियों को उनका फेयर कट काफी पसंद आया था। उस दौर की सभी लड़कियांसाधना की तरह हेयर कट करवाना चाहती थीं।
इसे जरुर पढ़ें: आशा भोसले की वजह से मुसीबत में आ गई थी साधना, आखिरी दिनों में काटने पड़े थे कोर्ट कचहरी के चक्कर
साधना का जन्म पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था। जिस समय हिंदुस्तान पाकिस्तान बंटवारा हो रहा था उसी समय से अभिनेत्री का परिवार भारत आ गए थे। भले अभिनेत्री पाकिस्तान की हो लेकिन उनका वह भारत में ही रही हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।