herzindagi
birth marks main

जानिए क्या कहते हैं आपके बर्थमार्क्स आपकी शख्सीयत और जिंदगी के बारे में

अगर आपके मुंह, पेट, गाल या ब्रेस्ट के पास बर्थमार्क्स हैं तो इसके आपके लिए अलग-अलग मायने हो सकते हैं। ये स्पॉट्स आपके बारे में काफी कुछ बयां कर देते हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-21, 00:16 IST

बहुत सी महिलाओं के शरीर पर बर्थमार्क्स नजर आते हैं। ये बर्थमार्क्स शरीरे किसी भी हिस्से में नजर आते हैं और छोटे या बड़े किसी भी आकार में दिखाई देते हैं। इन बर्थमार्क्स के बारे में कई तरह की धारणाएं सुनने को मिलती हैं और इनमें से कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें सुनकर आप शायद हैरान रह जाएं। आइए जानें इन बर्थमार्क्स से जुड़ी ऐसी ही कुछ धारणाओं के बारे में-

पेट पर बर्थमार्क

अगर आपके पेट पर बर्थमार्क है तो यह दर्शाता है कि आप अपनी इच्छा और अपनी अपेक्षाओं को लेकर काफी ज्यादा सोचती हैं। आप इस बात पर भी काफी ध्यान देती हैं कि दूसरे आपसे किस तरह से व्यवहार कर रहे हैं और अगर कोई आपसे रुखाई से पेश आता है तो आप उसका माकूल जवाब भी देती हैं।

मुंह के पास बर्थमार्क 

अगर मुंह के पास बर्थमार्क दर्शाता है कि आपके पास धन-संपत्ति और खुशियां आएंगी। यह इस बात का भी संकेत है कि आप संवदेनशील हैं और छोटी-छोटी चीजें भी आपको गहराई तक प्रभावित करती हैं।

गाल पर बर्थमार्क

अगर दाएं गाल पर बर्थमार्क हो तो यह बताता है कि आप बहुत पैशनेट हैं। वहीं अगर यह बर्थमार्क बाएं गाल पर है तो यह इस बात की तरफ संकेत करता है कि आपको फाइनेंशियल प्रॉब्लम आएंगी और इसके कारण आप चिंतित रहेंगी। 

ब्रेस्ट पर बर्थमार्क

birth marks inside

अगर आपके बाएं ब्रेस्ट पर कोई निशान दिखता है तो इसका अर्थ यह है कि आपको हर चीज में कामयाबी मिलेगी और आपका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा है। वहीं अगर दाएं ब्रेस्ट पर बर्थमार्क हो तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपकी किस्मत बहुत अच्छी है। 

सीने पर बर्थमार्क

अगर आपके सीने के बीच में बर्थमार्क है तो इसका अर्थ यह है कि आपको फाइनेंशियल प्रॉबलम्स का सामना करना पड़ सकता है।

बांहों पर बर्थमार्क

आपका ज्यादातर समय घर के अंदर बीतेगा, जिसमें आप बच्चों की देखरेख करेंगी और डिसिप्लिन मेंटेन करने पर ध्यान देंगी।

पीठ पर बर्थमार्क

inside birth marks

इसका अर्थ यह है कि आप बहुत ईमानदार हैं और साफगोई के साथ अपनी बातें कहने में यकीन रखती हैं। यह संकेत इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आप बहुत खुले मिजाज की हैं। 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।