रात को सोते समय चेहरे पर ऐसे लगाएं कैस्टर ऑइल, गाल फटने की समस्या होगी कम और स्किन बनेगी मुलायम

अगर आप भी सर्दियों में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं और अपने चेहरे पर हो रही इन समस्या को कम करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आप रात में सोने से पहले आजमाकर अपने चेहरे की खूबसूरत को बरकरार रख सकती हैं साथ ही स्किन को मुलायम और खूबसूरत भी बना सकती हैं। आईए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
चेहरे के लिए कैस्टर ऑयल
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी सर्दियों में स्किन फटने की समस्या का सामना करती हैं और अपनी स्किन को मुलायम बनाने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है, तो अब आप घर पर रहकर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर स्किन को सॉफ्ट बना सकती हैं। कैस्टर ऑयल से खास मिश्रण बनाने के लिए आपको सामग्री लगेगी। जैसे -

कैस्टर ऑयल से मिश्रण बनाने के लिए सामग्री
- कैस्टर ऑयल
- नारियल का तेल
- विटामिन ई कैप्सूल
- ग्लिसरीन
यह भी पढ़ें- विटामिन ई कैप्सूल को रातभर चेहरे पर लगाने से होते हैं ये 3 फायदे, जानें एक्सपर्ट की राय
कैस्टर ऑयल से मिश्रण बनाने का तरीका
- आप अपनी स्किन को कैस्टर ऑयल की मदद से मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं।
- इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में कैस्टर ऑयल लेना है।
- अब इसमें कुछ बूंदें नारियल के तेल की मिला दें, और दोनों को मिक्स कर दें।
- अब इसमें थोड़े ग्लिसरीन की बूंद मिक्स कर थोड़ा विटामिन ई कैप्सूल भी ऐड कर दें।
- अब आपका मिश्रण बनकर तैयार है, इसे आप एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
![2 - 2025-12-17T220139.245]()
- इसका आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस मिश्रण को आप अपने चेहरे पर कम से कम 25 मिनट तक लगाकर रखे।
- इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।
- अगर आप इस मिश्रण का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरुर करें।
- आप चाहे तो डायरेक्ट कैस्टर आयल से भी चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: कर्ली बालों के लिए स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
