herzindagi
know everything about dowry law and punishment

शादी में ले रहे हैं दहेज तो अभी से हो जाएं सावधान, पकड़े गए तो होगा लाखों का नुकसान

समाज बदलाव की ओर आगे बढ़ रहा है तो वहीं लोग आज भी लाखों- करोड़ो रुपये दहेज लेते हैं। कई जगह यह कुप्रथा आज भी कायम है।  
Editorial
Updated:- 2023-11-15, 14:25 IST

भारत में हर साल लाखों लोग शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं। भारत में सालों से दहेज प्रथा चलते आ रही हैं हालांकि यह पूरे तरीके से गैर कानूनी है। दहेज प्रथा के दौरान शादी के समय लड़की के घर वाले लड़के को मोटी रकम के साथ ही काफी गहने भी देना होता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि दहेज के कारण शादी भी टूट जाती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप दहेज लेते पकड़े गए तो आपको कितना नुकसान हो सकता है।हमने बात की सुप्रीम कोर्टके वकीलविशाल मिश्रा से। उन्होंने अलग-अलग धारा और उनके तहत दी जाने वाली सजा के बारे में बताया। 

जानिए क्या कहता है कानून?

dowry law

दहेज निषेध अधिनियम, 1961 भारतीय समाज में दहेज की प्रथा के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अधिनियम 20 मई 1961 को पारित किया गया था और उसका उद्देश्य दहेज लेने पर रोक लगाना है। इसके तहत कोई व्यक्ति दहेज के लिए पैसे, संपत्ति या किसी अन्य प्रकार की चीजें मांगता है तो उसे कठिन सजा का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपकी जिससे शादी होने वाली हैं तो आपसे वह दहेज मांगना है तो आप उसके खिलाफ कंप्लेंट कर सकती हैं। 1961 का मुख्य उद्देश्य समाज में  जागरूकता फैलाना है।

डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट क्या है

दहेज प्रथा को कम करने के लिए सरकार हमेशा कुछ ना कुछ नया कार्य करती रहती हैं। हालांकि आज भी गांव में या पिछड़े राज्यों में दहेज प्रथा निभाया जाता है। इतना ही नहीं, आज भी महिलाओं को दहेज के कारण जला दिया जाता है। डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत महिलाएं दहेज के खिलाफ आवाज उठा सकती है। इसके तहत किसी भी तरह का प्रताड़ना होने पर महिलाओं को सुरक्षा दी जाती है। 

इसे भी पढ़ेंः दहेज के बारे में क्या कहता है भारत का कानून? जानने के लिए पढ़ें

यह विडियो भी देखें

दहेज लेते पकड़े गए तो होगा लाखों का नुकसान

दहेज निषेध अधिनियम के तहत 2 सेक्शन हैं, जिसमें सेक्शन 3 और 4 आते हैं। सेक्शन 3 के अंदर अगर कोई व्यक्ति दहेज लेते हुए पकड़ा गया तो उसे 15 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही 5 साल की सजा भी होती है। सेक्शन 4 के तहत 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सजा होती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः जानें कौन हैं NoDowry Shaadi की सीमा सिंह, दहेज प्रथा के खिलाफ चला रही हैं मुहिम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।