Who is Virat Kohli Sister: भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा नाम विराट कोहली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्काशर्मा को लोग बहुत पसंद करते हैं। कपल से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए फैंस हमेशा बहुत एक्साइटेंड रहते हैं।
हालांकि आज हम आपको विराट-अनुष्का नहीं भावना कोहली ढींगरा के बारे में बताने वाले हैं। भावना विराट की बहन हैं और अक्सर विराट से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। कुछ लोगों को उनके सोशल मीडिया हैंडल के बारे में जानकारी नहीं है इसलिए आज हम आपको उनके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
क्या करती हैं विराट की बहन
View this post on Instagram
- विराट की बहन होने के साथ-साथ भावना अपने कार्य के लिए भी जानी जाती हैं। भावना अबेन हाउस आर्टिस्टरी की ओनर हैं। उनकी आर्टिस्ट ट्रेडिशनल ज्वेलरी से जुड़ा काम करती है। इसके साथ-साथ भावना वन8 क्लोदिंग ब्रांड के कोर मेंबर में से भी एक है।
- बता दें कि भावना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज मॉडल स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं अगर बात उनकी हाइर एजुकेशन की करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन की है।
हमेशा करती हैं विराट का स्पोर्ट
View this post on Instagram
पिछले कुछ समय के दौरान विराट कोहली ने अपने करियर में कई मुश्किलों का सामना किया। इस दौरान भावना हमेशा विराट को स्पोर्ट करती नजर आईं। वह अक्सर विराट के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्हें मोटिवेट करती हैं।
2002 में हुई थी शादी
View this post on Instagram
भावना की साल 2002 में शादी हुई थी। उनके पति का नाम संजय ढींगरा है। वहीं उनके 2 बच्चे हैं जिनका नाम महक और आयुष है।
भाभी के साथ अच्छा रिश्ता रखती हैं भावना
ना सिर्फ भाई बल्कि भाभी अनुष्का शर्मा के साथ भी भावना बहुत अच्छा रिश्ता साझा करती हैं। भावना ने कुछ समय पहले अनुष्का को खूबसूरत झुमके भी दिए थे जिनकी तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने भावना को थैंक्यू कहा था।
इसे भी पढ़ेंःकौन हैं नीम करोली बाबा जिनके दर्शन करने पहुंचे विराट और अनुष्का
भावना कोहली के बारे में जानकर आपको कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही अगर आप कोहली या उनके परिवार से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो उसके बारे में भी प्रश्न करें।
अगर आपको यह लख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों