नए साल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आम जनता से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स तक, हर कोई कामना कर रहा है कि आने वाला साल अच्छा हो। बॉलीवुड स्टार्स को भी इन दिनों तमाम मंदिरों में स्पाट किया जा रहा है। एक तरफ जहां विराट-अनुष्का अपनी बेटी के साथ वृंदावन पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ जैकलीन को बीते दिन वैष्णो देवी में माता रानी का आर्शिवाद लेते हुए देखा गया। आइए हम भी देखते हैं स्टार्स की फोटोज और जानते हैं कि वो कौन से मंदिर गए थे।
कंगना रनौत
कंगना रनौत को हमेशा उनकी बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। नए साल के मौके पर कंगना ने पूरी आस्था के साथ मंदिर में पूजा-पाठ किया। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें वो लाल रंग के सूट में दरबार के सामने खड़े दिख रही हैं। फैंस को कंगना का धार्मिक अंदाज काफी पसंद आया।
इसे भी पढ़ेंः फिल्म रिलीज से पहले इन धार्मिक स्थलों पर जाते हैं स्टार्स
जैकलीन फर्नांडिस
Bollywood Actress #JacquelineFernandez paid obeisance At #VaishnoDevipic.twitter.com/R3snvTCS63
— @Rakesh (@Rakesh5_) January 4, 2023
कुछ समय पहले बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को वैष्णो देवी में देखा गया था। अब इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस मां वैष्णो देवी के दर्शन किए जम्मू पहुंची है। जैकलीन की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो गले में माता की चुन्नी और माथे पर लाल टीका लगाए नजर आ रही हैं।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
View this post on Instagram
दुबई में नया साल मनाने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आर्शिवाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे। इस दौरान कपल ने बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। इसके बाद विराट और अनुष्का प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम भी पहुचें। विराट-अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखना पसंद करते हैं लेकिन इस दौरान कैमरे में कैद हुई उनकी सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कपिल शर्मा
View this post on Instagram
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा भी नए साल के अवसर पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चों को भी साथ में देखा गया। पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी कपिल के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ेंः जानें सेलेब्स के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर क्यों है खास?
तो ये थे कुछ बॉलीवुड स्टार्स जिन्हें नए साल के बाद से अलग-अलग मंदिरों में स्पॉट किया जा रहा है। आपका स्टार्स की धार्मिक आस्था के बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram/Twitter
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।