इन अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है रवीना टंडन का नाम

इन अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है रवीना टंडन का नाम
Updated:- 2023-01-02, 13:28 IST
image

90 की दस्तक की अभिनेत्री रवीना टंडन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में आज भी बनी रहती है। अभिनेत्री के कुछ गाने इतने आईकॉनिक है कि दर्शक उन गानों को आज भी सुनना काफी ज़्यादा पसंद करते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको रवीना टंडन की लाइफ से जुड़े कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने वाले हैं जो शायद ही आप जानते होंगे। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली रवीना टंडन का नाम इन तीन अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। ऐसे में क्या आप जानना चाहते हैं कि वो तीन अभिनेता कौन है? चलिए जानें पूरा किस्सा।

अजय देवगन से करती थी प्यार

know all about raveena tandon love affairs

रवीना टंडन की लव लाइफ काफी सुर्ख़ियों में बनी रहती थीं। एक जवानी में कई फिल्मों में रवीना टंडन और अजय देवगन के साथ देखा गया था उसी दौरान यह ख़बर भी आई थीं कि रवीना टंडन अजय देवगन से प्यार करने लगी थी। वहीं दूसरी तरफ़ फरोघ सिद्दीकी द्वारा निर्देशित जिगर की शूटिंग के दौरान अजय और करिश्मा एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। वहीं दोनों के रिश्ते की ख़बर आने के बाद ही रवीना टंडन अजय देवगन से अलग हो गई थी।

इसे जरूर पढ़ें: काजोल ने अजय देवगन के साथ लव लाइफ, शादी और मिसकैरेज को लेकर ये अनसुनी बातें बताई

अक्षय कुमार के साथ जुड़ा था रिश्ता

अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में रवीना टंडन ने काम किया था वहीं इस दौरान कहा जाता था कि दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। 90 के दशक में दोनों के रिश्ते की ख़बरें सुर्खियां बटोरा करती थी। बड़े पर्दे पर भी दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया था हालांकि फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के दौरान अच्छे रेखा के अफेयर की ख़बरें आने लगी। वहीं इस दौरान रवीना ने अपना रास्ता अलग कर लिया।

इसे जरूर पढ़ें: काजोल और अजय देवगन की शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी ये 5 दिलचस्प बातें जानिए

सनी देवल ने तोड़ा था रवीना का दिल

अक्षय कुमार से ब्रेकअप होने के बाद रवीना टंडन काफ़ी अकेले पड़ गई थी। वहीं उनका सहारा सनी देवल बने थे। लोगों का कहना तो यह भी था कि यह रवीना का अक्षय से बदला है। उन दिनों सनी शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। ऐसे में दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी खुलकर मीडिया के सामने नहीं क़बूला लेकिन कहा जाता था कि दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते थे। ऐसे में रवीना टंडन का ब्रेकअप हो गया।

अनिल थडानी से कर चुकी हैं शादी

साल 1994 में रवीना ने दो बेटियों को गोद लिया था वहीं साल 2004 में अभिनेत्री ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी रचा ली थी। उनकी शादी के बाद भी उन्हें दो बच्चे हुए अब अभिनेत्री चार बच्चों की मां है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।