अक्षय कुमार पर क्यों लग रहे हैं दहेज प्रथा को बढ़ावा देने के आरोप?

समय के साथ विज्ञापन लिखने, दिखाने और बनाने का तरीका बहुत बदल गया है। आजकल विज्ञापन बहुत क्रिएटीविटी के साथ बनाए जाते हैं। हालांकि बहुत बार विज्ञापन विवादों से घिर जाते हैं।
हाल ही में सड़क सुरक्षा पर बना विज्ञापन विवादों से घिर गया है। इस विज्ञापन में नजर आ रहे अक्षय कुमार पर दहेज प्रथा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस विज्ञापन में ऐसा क्या है।
किसने बनाया है विज्ञापन
भारत सरकार समय-समय पर सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विज्ञापन बनाती रहती है। ऐसे में हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर पर सड़क सुरक्षा से जुड़ा एक विज्ञापन शेयर किया है। देखते ही देखते यह विज्ञापन पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। (अब पिछली सीट पर भी सीट बेल्ट लगाना होगा जरुरी)
इसे भी पढ़ेंः 90 के दशक के ये विज्ञापन हो गए थे वायरल
क्यों हो रही है विज्ञापन की आलोचना
6 एयरबैग वाले गाड़ी से सफर कर जिंदगी को सुरक्षित बनाएं।#राष्ट्रीय_सड़क_सुरक्षा_2022#National_Road_Safety_2022@akshaykumarpic.twitter.com/5DAuahVIxE
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 9, 2022
- कार सेफ्टी के लिए एयरबैग का होना बहुत जरूरी होता है। इस विज्ञापन में कुछ यही दिखाने की कोशिश की गई है। विज्ञापन में अक्षय कुमार ट्रैफिक पुलिस के रोल में नजर आ रहे हैं।
- विज्ञापन में विदाई का सीन फिल्माया गया है। दुल्हन समेत पूरा परिवार रोता नजर आ रहा है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस का रोल निभा रहे अक्षय कुमार लड़की के पिता से कहते हैं कि इस गाड़ी में 6 एयरबैग नहीं है, ऐसे में बेटी रोएगी नहीं तो क्या हंसेगी। इसके आगे विज्ञापन में बेटी को 6 एयरबैग वाली गाड़ी में मुस्कुराते हुए दिखाया गया है।
- अब इस विज्ञापन को देखकर लोगों का कहना है कि इस विज्ञापन में साफ-साफ लड़की के पिता को दहेज देते हुए दिखाया गया है। यही कारण है कि अक्षय कुमार पर दहेज प्रथा को बढ़ावा देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः 20 साल पहले तक ये चीज़ें जिंदगी में थीं खास, अब हो गई हैं गायब
कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कही ये बात
प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर विज्ञापन को रिशेयर करते हुए लिखा, "यह एक समस्याग्रस्त विज्ञापन है। ऐसे क्रिएटिव कौन पास करता है? क्या सरकार इस विज्ञापन के माध्यम से कार के सुरक्षा पहलू को बढ़ावा दे रही है या दहेज और आपराधिक कृत्य को बढ़ावा देने के लिए पैसा खर्च किया जा रहा है?
विज्ञापन में गाड़ी का एंगल दिखाना ही कारण है कि लोग इस ऐड की आलोचना कर रहे हैं। आपका इस विज्ञापन के बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Nitin Gadkari/Twitter(Image Grab)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।