Wedding: छत्तीसगढ़ी शादी में क्या होता है जेवनास, जानें इसके बारे में विस्तार से

Wedding Ritual: आप सभी दोस्त और रिश्तेदारों के यहां शादी में जाते ही होंगे। शादी में नाच गाना, खाना-पीना, बैंड बाजा और बाराती भी होते हैं। हर जगह बारात आए मेहमानों का स्वागत अलग-अलग तरह से किया जाता है। छत्तीसगढ़ में बारातियों का स्वागत अलग तरह से किया जाता है, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। छत्तीसगढ़ में शादी के रीति-रिवाज और परंपरा बहुत अलग है, बहुत से रस्म बेसिक हैं, जिसे हर कोई फॉलो करता है, जैसे सिंदूरदान, हल्दी, मेहंदी और सात फेरे। इन सभी रस्मों के अलावा और भी दूसरे रस्म होते हैं जो खास तौर पर छत्तीसगढ़ी शादियों में निभाए जाते हैं, तो चलिए उनमें से एक रस्म के बारे में जानते हैं।
क्या है जेवनास का रस्म
जेवनास का रस्म एक तरह से बारातियों के स्वागत का रस्म है, जिसमें बारातियों की पहले स्वागत की जाती है। यह मंडप या वेडिंग हॉल से अलग दूसरे जगह पर रखी जाती है। जेवनास वाले स्थान पर दुल्हे के साथ आए सभी बाराती रेस्ट करते हैं और दुल्हन वाले उनकी स्वागत में पूरी व्यवस्था किए होते हैं। जब वे जेवनास वाले स्थान पर आते हैं, तो सभी बारातियों का फूल माले से स्वागत किया जाता है। स्वागत के बाद सभी को ड्रिंक्स और नाश्ता सर्व किया जाता है। साथ ही उनके बैठने और रेस्ट करने की भरपूर व्यवस्था होती है।
जेवनासे में करें इन फूड्स और ड्रिंक्स को शामिल
बता दें कि जेवनासे का यह रस्म खासतौर पर खाने-पीने से संबंधित होता है। ऐसे में इसमें स्नैक्स, स्वीट और ड्रिंक (ड्रिंक रेसिपी) शामिल होती है। जिस प्रकार घर आए मेहमानों को सीधा खाना नहीं खिलाया जाता, पहले उन्हें चाय नाश्ता कराया जाता है, वैसे ही जेवनासे में घर आए बारातियों को पहले चाय नाश्ता करवाया जाता है और फिर उन्हें भोजन करवाया जाता है। ऐसे में आप जेवनासे के लिए इन डिशेज और ड्रिंक्स को सर्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Wedding Rituals: शादी के बाद दुल्हन की पहली रसोई मीठे से ही क्यों शुरू होती है?
- जेवनासे की थाली में समोसा (समोसा रेसिपी), भजिया, पकौड़ी और दूसरे स्नैक्स आइटम रखें।
- थोड़ा सा नमकीन या मिक्सचर भी रखें क्योंकि यह बहुत से लोगों को खाना पसंद होता है और ये स्नैक्स की प्लेट को पूरा करता है।
- ड्रिंक्स में शरबत, कोल्ड्रिंक, जूस और लस्सी जैसी आइटम भी रखें, खाने के बाद ये स्वादिष्ट ड्रिंक भोजन को पूरा करता है।
- नमकीन और स्नैक्स के बाद अब बारी आती है स्वीट की आप गुलाब जामुन और रसगुल्ले (रसगुल्ले से जुड़ी ये कहानी आप भी जानें) के अलावा दूसरे पारंपरिक मिठाई भी रख सकते हैं।
- चाय या कॉफी भी रखें क्योंकि आज भी बहुत से भारतीय लोग नाश्ता के बाद चाय और कॉफी पीना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Hindu Wedding: चौथी उंगली में अंगूठी पहनाने से लेकर मेहंदी तक, जानें भारतीय शादी से जुड़ी इन रस्मों का महत्व
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।