जंग हटाने का मिल गया जबरदस्त तरीका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली यह 1 चीज कर सकती हैं कमाल

लोहे के सामान को इधर-उधर रखने के बाद जब कुछ समय के बाद उन्हें चेक करते तो उसमें जंग लग चुका होता है। अब ऐसे में यह समस्या सामने आती है, कि इसे कैसे हटाया जाए। अगर आपके घर में जंग लगा हुआ कोई सामान है, तो बता दें कि आप इसे बिना किसी परेशानी के साफ कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे-
kerosene oil and potato peel trick to clean rust from iron items

बारिश या नमी के कारण लोहे के सामान में आसानी से जंग लग जाता है। जंग लगने के बाद ये चीजें जल्द ही खराब होने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए अधिकतर लोग सामान स्टोर करने से पहले कई बातों का ध्यान रखते हैं। लेकिन लंबे समय और सफाई न होने के कारण जंग लगना आम बात है। लेकिन यह दिक्कत उस समय ज्यादा बढ़ जाती है, जब जंग बालकनी में लगे लोहे की रेलिंग हो, साइकिल की चेन या रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू में लग जाता है। अब ऐसे में इन चीजों पर लगे जंग को हटाने के लिए लोग बाजार से रस्म रिमूवर क्लीनर खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप पैसे खर्च करने के बजाय किचन में रखे आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए इस लेख में जानते हैं कि बिना पैसे खर्च किए जंग को कैसे हटा सकते हैं।

जंग हटाने के लिए क्या करें?

what is the fastest way to remove rust from metal

बाजार में जंग हटाने के लिए कई तरह के केमिकल और महंगे उत्पाद उपलब्ध हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कई उत्पाद न केवल महंगे होते हैं। साथ ही सही से इस्तेमाल न करने की वजह से स्किन संबंधी दिक्कत भी हो सकती हैं। अब ऐसे में आप घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे हटाएं जंग

कैरोसीन तेल और आलू के छिलका दिला सकता है छुटकारा

how to remove rust from metal at home

जंग हटाने के लिए आप कैरोसीन तेल और आलू के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ध्यान दें पेट्रोल ज्वलनशील पदार्थ है। ऐसे में बहुत ही सावधानी से इस हैक का इस्तेमाल करें। आलू के छिलके, जिनमें मौजूद ऑक्सालिक एसिड जंग को हटाने में मदद करता है। साथ ही कैरोसीन तेल लें। अब इस तेल में आलू के छिलके को डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे निकाल जंग वाली जगह पर रखकर 10 मिनट छोड़ें। कुछ समय के बाद रगड़ते हुए दाग को हटाएं। इसके अलावा आप सिरका, बेकिंग सोडा या नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-चाकू को सैंड पेपर पर घिसने से क्या होता है? जानें किचन हैक्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP