किराए पर घर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, आगे नहीं होगी कोई दिक्कत

रेंट पर घर लेते समय इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, बाद में नहीं होगा किसी भी तरह का पछतावा।
Updated:- 2022-04-05, 19:52 IST
image

घर किसी भी इंसान की बुनियादी जरूरत होती है। चाहे मकान खुद का हो या किराए का। बढ़ती महंगाई के समय में खुद का घर लेना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर शहर में अपना घर लेना बहुत ही मुश्किल का काम है। ऐसे में बहुत से लोग किराए के मकान में रहते हैं। किराए का घर लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि किराए का घर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जरूरत की चीजों की करें जांच पड़ताल 

Buying Home to Rent Tips in Hindi

किराए का घर लेते समय छोटी-छोटी सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, पार्किंग, आदि चीजों का ध्यान दें। किराए का घर लेते समय खिड़कियों का काफी ध्यान देना चाहिए । खिड़कियों वाले घर में धूप और हवा आती है। जिससे घर का वेंटिलेशन सही बना रहता है। जिस घर में खिड़की न हो उस घर में सफोकेशन महसूस होती है। 

मेट्रो स्टेशन 

किराए का घर लेने से पहले ये जरूर देख लें कि उस घर से मेट्रो स्टेशन कितनी दूरी पर है। कई बार मेट्रो स्टेशन से घर दूर होने की वजह से ऑफिस जाते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बेहतर होगा कि आप मेट्रो स्टेशन के पास ही घर लें। ( मेट्रो के रोचक तथ्य)

रेंट एग्रीमेंट जरूर बनवाएं

आप जिस मकान को किराए पर लें रहे है उससे जुड़ी सभी तरह की जानकारी जान लें। एग्रीमेंट में किराए की तारीख, मेंटेनेंस चार्ज और किसी भी तरह की पेनाल्टी के बारे में पहले ही पढ़ लें, ताकि बाद में आपको किसी भी तरह की दिक्कत न हो। 

लोकेशन 

Buying Home to Rent Tips

किराए का घर लेते समय लोकेशन का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप सही लोकेशन पर घर नहीं लेते हैं, तो आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। घर की लोकेशन ऐसी होनी चाहिए जिससे आप कम समय में ऑफिस जा पाएं, अगर आपके बच्चे हैं तो उनका स्कूल पास होना चाहिए। इसके अलावा मार्केट, हॉस्पिटल घर के पास होने से लिविंग कॉस्ट भी कम होता है। (घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन)

इसे जरूर पढ़ेंः अगर किरायेदार हैं आप तो बड़े सस्ते और आसान तरीके से ऐसे सजाएं अपना घर

सिक्योरिटी डिपॉजिट का ध्यान दें

किराए का मकान लेते समय सिक्योरिटी डिपॉजिट का ध्यान रखें। घर खाली करते समय कब और कितना डिपॉजिट वापस मिलेगा। क्योंकि कई बार मकान मालिक टूट-फूट के पैसे काट लेते हैं। 

स्कूल और मार्केट

अगर आपके बच्चे हैं तो आप अपना घर अच्छे स्कूल के पास लें। सबसे पहले उस एरिया के अच्छे स्कूल की लिस्ट बना लें। इसके बाद स्कूल के पास वाली जगह पर घर की तलाश करें। इसके साथ आप यह भी सुनिश्चित कर लें कि घर के पास मार्केट जरूर हो। घर से ज्यादा दूर मार्केट होने से घर का सामान लाने में बहुत दिक्कत होती है। (सस्ते मार्केट)

इसे जरूर पढ़ेंः  रह रही हैं घर से दूर, तो ऐसे सजाएं अपना कमरा

किराया चुकाने का माध्यम

घर लेने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि किराए का भुगतान कैसे करना है। इसके अलावा यह भी जान लें कि अगर किराए देने में देरी हो जाए तो जुर्माना लगेगा या नही। 

 


घर लेने से पहले जांच करें 

किराए पर घर लेने से पहले उस घर की जांच करें। अधिकतर लोग छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते है, लेकिन घर लेने से पहले मकान को जरूर चेक करना चाहिए । अगर घर में कोई टूट-फूट है तो उसकी फोटो खींच लें साथ ही मकान मालिक को इसकी जानकारी दें ताकि बाद में इस विषय पर कोई बहस न हो। 

 


नियम और शर्तों पर ध्यान दें 

जब रेंट पर घर लें तो एग्रीमेंट पर ध्यान दें। कहीं आपके मकान मालिक ने उसमें किसी तरह की अन्य शर्त तो नहीं जोड़ दी हो। रेंट एग्रीमेंट पर साइन हमेशा पढ़कर करें। इसके साथ हाउसिंग सोसाइटी से एनओसी लेना न भूलें। 


रेंट पर घर लेना किसी झंझट से कम नहीं होता है। चिंता न करें आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख अपने लिए अच्छे घर की तलाश कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।