Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:53 PM IST

दिल्ली मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानें

दिल्ली मेट्रो में रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं, ऐसे में आज हम आपको दिल्ली मेट्रो से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।
Updated:- 2022-02-06, 10:00 IST
image

देश भर के कई शहरों में मेट्रो रेल की सेवा उपलब्ध है। मगर उनमें से सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली मेट्रो की होती है। दिल्ली मेट्रो के आने से वहां के यात्रियों का सफर और भी ज्यादा आरामदायक हो गया। देश का दिल माने जाने वाले दिल्ली की खास चीजों में यहां की मेट्रो सेवा शामिल है। दिन भर में लाखों यात्री मेट्रो की सेवा का आनंद उठाते हैं। आप में से कई लोगों ने दिल्ली घूमते समय मेट्रो की सवारी भी की होगी। मगर क्या आप दिल्ली मेट्रो से जुड़े इतिहास और रोचक बातों के बारे में जानती हैं, अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली मेट्रो के बारे में कई बातें बताएंगे, जिनके विषय में आपको ज्यादा जानकारी नहीं होगी। तो देर किस बात आइए जानते हैं दिल्ली मेट्रो से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट के बारे में- 

देश में मेट्रो का इतिहास- 

facts related delhi metro

देश में सबसे पहले मेट्रो ट्रेन की शुरुआत कोलकाता में हुई थी। बता दें कि यह रेल सर्विस 24 अक्टूबर 1984 में पहली बार शुरू की गई थी। भारत में बनी इस पहली मेट्रो रेल का उद्घाटन उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था।

दिल्ली की बात करें तो यहां पर मेट्रो कंपनी ‘डीएमआरासी’ की स्थापना 3 मई 1995 में की गई थी। इस कंपनी की शुरुआत भारत सरकार और दिल्ली सरकार दोनो ने मिलकर की थी। बता दें, कि ई श्रीधरन को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जिन्हें लोग मेट्रो मैन के नाम से भी जानते हैं।

साल 1998 से मेट्रो सर्विस के लिए काम शुरू कर दिया गया, मगर करीब 4 साल बाद 24 दिसंबर 2002 में पहली मेट्रो को चलाया गया। बता दें, कि यह मेट्रो सेवा करीब 8.4 किलोमीटर लंबे शाहदरा- तीस हजारी कॉरिडोर रूट पर चलाई गई थी। समय के साथ मेट्रो में तरह-तरह के तकनीकी बदलाव करके, मेट्रो सेवा को और भी बेहतर बनाया गया। यही वजह है कि इतने सालों बाद भी लाखों लोग बड़ी आसानी से मेट्रो की सेवा का आनंद उठा पाते हैं।

एस्केलेटर पर रखा जाता है आपके कपड़ों का ख्याल

आप में से बहुत कम महिलाएं यह जानती होंगी कि दिल्ली मेट्रो के एस्केलेटर पर गार्ड्स लगाए जाते हैं, जिससे अगर अचानक आपका कपड़ा कहीं फंस जाए तो इमरजेंसी बटन को दबाकर आप एस्केलेटर   को रोक सकती हैं। 

प्लैटफॉर्म पर नहीं नजर आते कूड़ेदान- 

मेट्रो स्टेशन पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। सभी स्टेशन ज्यादातर पूरी तरह से साफ- सुथरे होते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर मेट्रो प्लैटफॉर्म्स पर कोई भी डस्टबिन नहीं रखे जाते, इसके बाद भी फ्लैटफॉर्म्स पूरी तरह से साफ रहते हैं। 

हमेशा इवन संख्या में ही होते हैं कोच- 

intresting facts about delhi metro

अगर आप मेट्रो ट्रेन में रोजाना सफर करती हैं तो आपने यह नोटिस किया होगा की कोच की संख्या 5,7 या 9 नहीं होती है। ऐसे में हम आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो में कोच की संख्या हमेशा इवन  4, 6 या 8 ही रहती है।

मेट्रो पर सुनाई देती है इनकी आवाज- 

मेट्रो पर हर समय कई तरह के अनाउंसमेंट किए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि वो आवाज किसकी है, तो हम आपको बता दें कि मेट्रो में सुनाई देने वाली आवाज दूरदर्शन के फेमस रेडियो जॉकी की है। घोषणा में सुनाई देने वाली महिला का नाम रिनी सिमोन है, वहीं पुरुष की आवाज रेडियो जॉकी शम्मी नारंग की है। दोनो ही दूरदर्शन के प्रसिद्ध रेडियो जॉकी में से एक हैं।

3 साल में तैयार हुई थी पहली मेट्रो लाइन- 

delhi metro facts

दिल्ली मेट्रो में आपने तरह-तरह की लाइन्स के नाम सुने होंगे, जैसे रेड लाइन, ब्लू लाइन और येलो लाइन। पर आपको बता दें कि पहली मेट्रो लाइन 2006 में बनना शुरू हुई ही थी, जिसे 2009 में जाकर पूरी तरह तैयार किया गया। कुल मिलाकर इस मेट्रो के तैयार होने में 3 साल से ज्यादा का वक्त लग गया।

राजीव चौक स्टेशन किसके नाम पर रखा गया- 

ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। मगर यह सच नहीं है, राजीव चौक स्टेशन का नाम राजीव गोस्वामी के नाम पर पड़ा है। बता दें कि राजीव गोस्वामी मंडल की तरफ से लाए गाए आरक्षण के खिलाफ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले छात्र थे।

मोट्रो स्टेशन पर किया जाता है पानी का संरक्षण- 

बता दें कि मेट्रो सर्विस यात्रियों को एक से दूसरी जगह पहुंचाने के साथ-साथ पानी को संरक्षित करने का काम भी करती है। जिसके लिए डीएमआरसी ने ब्लू लाइन पर बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए बेतरीन सिस्टम बनाया हुआ है। 

टाइम से पहुंचाने का है रिकॉर्ड- 

about delhi metro

भारत में ट्रेनों का देर से पहुंचाने का अपना रिकॉर्ड रहा है, वहीं दिल्ली मेट्रो 99.7 प्रतिशत अपने निर्धारित समय पर ही होती है। जो कि अपने में ही एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।

 

कश्मीरी गेट है दिल्ली का सबसे बड़ा स्टेशन-

delhi metro station facts

दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन को माना जाता है। जो करीब 118,400 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस मेट्रो स्टेशन में हर प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं, खास बात यह है कि यह स्टेशन करीब 6 मंजिलों का है, जो कि खुद में ही एक बड़ी बात है।

तो ये हैं दिल्ली मेट्रो से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- unsplash

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।