
Kathavachika Nidhi Saraswat की शादी आज गाजियाबाद में होने वाली है। ऐसे में उनकी शादी से जुड़ी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हाल ही, में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, हरियाणा-पंजाब से ताल्लुक रखने वाली शिप्रा शर्मा से 5 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। ऐसे में अब कथावाचिका निधि सारस्वत की शादी की खबर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। खास बात यह है कि निधि सरस्वत का विवाह सिर्फ एक व्यक्तिगत समारोह नहीं, बल्कि उनके भजन सुनने वाले और कथा प्रेमियों के लिए एक यादगार पल माना जा रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको निधि सरस्वत के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। उनकी शादी किससे होने जा रही हैं और वहां की रहने वाली हैं, इसके बारे में भी आप यहां पढ़ पाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कथावाचिका अलीगढ़ की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1997 में हुआ था। वह कई सालों से कथावाचन और भजन गायन कर रही हैं। उनके साथ उनकी बहन नेहा भी कथा करती हैं और भजन में सहयोग देती हैं। दोनों बहनों का साथ में भजन गायन और कथा करना, सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। कई लोग उन्हें 'युगल जोड़ी' के नाम से भी बुलाते हैं।
रिपोर्टस के अनुसार उन्होंने गर्ल्स कॉलेज अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की है। अपने ही शहर के शिक्षा चिरंजीलाल गर्ल्स कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई की थी।
View this post on Instagram
इसे भी पढे़ं- कौन हैं Leshi Singh, जिन्हें मिला बिहार कैबिनेट में मंत्री पद? यहां जानें उनके जीवन के अहम पड़ाव
निधि सारस्वत केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में कथावाचन करती हैं। यूके और यूएस जैसे देशों में भी लोग उनकी कथा सुनते हैं। उनके भजन भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। लोग अपनी वीडियो में उनके भजन लगा कर अपलोड करते हैं। 'भजो रे मन गोविंदा' 'मैं राधावल्लभ की' और 'राधा रानी मेरी है' जैसे भजन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले भजन में से एक हैं।
इसे भी पढे़ं- कौन है Shipra Sharma जिनकी कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय से हुई शादी, हरियाणा-पंजाब से रखती हैं खास रिश्ता; देखें तस्वीरें
चिराग वीर उपाध्याय कौन है? इस समय यह भी सर्च ज्यादा हो रहा है। बता दें कि उनकी शादी पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग वीर उपाध्याय से हो रही है। उनका परिवार बीजेपी से जुड़ा हुआ है और वह इस समय हाथरस जिले के मुरसान ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद पर काम कर रहे हैं। उनकी माता का नाम सीमा उपाध्याय है, जो हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।