करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार पर महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं, और कथा सुनने के बाद रात को चांद को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा करती हैं, लेकिन जब भी महिलाएं चांद को देखती हैं, तो इसे सीधा नहीं देखा जाता है। चांद को देखने के लिए थाली में पानी भरकर इसमें चांद का दीदार किया जाता है, या फिर इसे छलनी से देखते हैं, लेकिन ऐसा क्यों? यह सवाल अक्सर हमारे दिमाग में आता है। आप भी इसकी जानकारी पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जान सकती हैं, ताकि आप भी इसकी महत्वता को जान सके।
करवा चौथ पर महिलाएं जब व्रत रखती हैं, तो रात का इंतजार करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चांद को देखकर ही इस व्रत को पूजा करना होता है, लेकिन जब चांद निकल जाता है, तो इसे सीधा नहीं देखती हैं, बल्कि छलनी या थाली में पानी डालकर इसका दीदार करती हैं। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार चंद्रदेव गणेश जी के रूप-रंग का उपहास उड़ा रहे थे। इस बात से क्रोधित होकर गणेश जी ने चंद्रदेव को श्राप दिया कि जो भी चौथ वाले दिन चंद्रमा को सीधा देखेगा उस पर कलंक लग जाएगा। साथ ही वो अपमान का भागीदार कहलाएगा। तभी से करवा चौथ के चांद को सीधा नहीं देखते हैं।
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: 9 या 10 अक्टूबर, कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth Upay 2025: क्या आपके वैवाहिक जीवन में आ रही हैं समस्याएं? करवा चौथ के दिन करें ज्योतिष के ये उपाय
ऐसी कई सारी मान्यताएं जिसे ध्यान में रखते हुए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्ध्य देकर इसे पूरा करती हैं। साथ ही करवा चौथ की कथा पड़ती हैं। आप भी खास चीजों का ध्यान रखकर इस बार करवा चौथ का व्रत अच्छे से रख सकती हैं, ताकि आपके वैवाहिक जीवन में कोई बुरी नजर न लगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।