Karwa Chauth Sargi 2024: करवा चौथ पर क्यों दी जाती है सरगी? जानें इसका महत्व

Karwa Chauth 2024: यूं तो भारत में ढेर सारे व्रत रखे जाते हैं लेकिन करवा चौथ का व्रत कुछ खास है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और पूरे दिन भूखी रहती हैं।
इस व्रत के दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है जिसमें खाने की कुछ चीजे होती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सरगी के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं सरगी क्या है और करवा चौथ के व्रत के दिन क्यों दी जाती है।
क्या होती है सरगी?
करवा चौथ के दिन महिलाओं को सूर्योदय से पहले सास खाना देती है। इस खाने को सरगी कहा जाता है। सरगी की थाली सास को ही तैयार करनी होती है। दरअसल इस व्रत के लिए महिलाएं पूरे दिन भूखी रहती हैं इसलिए सुबह 4 से 5 बीच महिलाओं को खाने के लिए कुछ दिया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ में करवे में क्या भरा जाता है?
क्यों दी जाती है सरगी
सरगी करवा चौथ के व्रत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। खासतौर पर पंजाबी समुदाय के लोग सरगी जरूर देते हैं। पौराणिक कथाओं की मानें तो सरगी आशीर्वाद का एक स्वरूप होता है जो सास अपनी बहू को अच्छे स्वास्थ्य के लिए देती है। सरगी में सास खाने की चीजों के साथ-साथ श्रृंगार भी देती है। सरगी खाने के बाद महिलाएं पूरे दिन बिना पानी और भोजन के रहती हैं।
सरगी में कुछ मीठा जरूर दिया जाता है
सरगी में कुछ मीठा जरूर दिया जाता है। आमतौर पर दूध और सेवई की खीर बनाकर दी जाती है। किसी भी अच्छे काम को करने से पहले मीठा खाया जाता है इसलिए सरगी में खीर जैसी कोई मीठी चीज जरूर दी जाती है।
इसे भी पढ़ेंः Karwa Chauth Wishes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
सरगी की थाली में क्या-क्या दिया जाता है?
सरगी में सास सूखा मेवा और खीर जैसी चीजें देती हैं। इसके अलावा खाने की कोई भी चीज सरगी में दी जा सकती है। पराठे से लेकर मिठाईयों तक, सास अपनी मर्जी से कोई भी चीज दे सकती है। आजकल सास अपनी बहुओं को सरगी के समय अलग-अलग तरह के गिफ्ट भी देने लग गई हैं।
सास मौजूद ना हो तो कौन देता है सरगी
यूं तो सरगी सास ही देती है पर कई बार सास बहू के पास नहीं होती है। ऐसे में जेठानी सास की भूमिका निभाते हुए सरगी दे सकती है। वहीं अगर जेठानी भी नहीं है तो घर में मौजूद कोई और बड़ा शख्स सरगी दे सकता है।
करवा चौथ के व्रत पर दी जाने वाली सरगी के बारे में जानकर आपको कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: thehealthgrub_raina, everydaybinge, himchef/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।