Karwa Chauth Puja Samagri: करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत अहम होता है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत के दौरान पूजा करते वक्त कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
दरअसल इस दिन के लिए विशेष पूजा सामग्री होती है जिसका पूजा करते वक्त जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। माना जाता है इस सामग्री का इस्तेमाल करने के बाद ही पूजा संपूर्ण होती है। आइए जानते हैं इस व्रत के दौरान किन चीजों का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
करवा चौथ के दिन पूजा करते वक्त कथा जरूर सुनी जाती है। बिना कथा सुने इस दिन की पूजा को अधूरा माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन पूजा करते वक्त अपने साथ व्रत की पुस्तक जरूर रखें। आपको यह पुस्तक किसी भी मार्केट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः Karwa Chauth Vrat Katha 2022: पति की दीर्घायु के लिए पूजा के साथ पढ़ें करवा चौथ की ये कथा
पूजा की थाली के साथ करवा भी जरूर खरीदें। कथा सुनते वक्त और रात को चांद देखते वक्त करवे से ही चांद को अर्घ्य दिया जाता है। कोशिश करें की आप ढक्कन वाला करवा खरीदें। खुला करवा अच्छा नहीं माना जाता है।
कांस की तीलियों का भी करवा चौथ की पूजा के दौरान जरूर इस्तेमाल किया जाता है। इन तीलियों को पूजा के दौरान करवे के छेद में डाला जाता है।
करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाएं रखती हैं इसलिए इस पर्व की पूजा के दौरान थाली में 16 श्रृंगार जरूर रखें। 16 श्रृंगार में आप मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, चुनरी और बिछुए जैसे चीजों को शामिल कर सकते हैं।
करवा चौथ की पूजा की थाली में दीपक जरूर रखें। आटे से बना दीपक इस पूजा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही सिंदूर, रोली, मोली और कुमक रखना भी ना भूलें।
इसे भी पढ़ेंः Karwa Chauth Wishes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
करवा चौथ की पूजा के दौरान महिलाएं आपस में अपनी प्लेट घुमाकर पूजा करती हैं। इसके बाद सभी की मट्ठियों को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। आप भी पूजा करते वक्त मीठी या नमकीन मट्ठी जरूर रखें।
अगर आप भी इस साल करवा चौथ रखने वाली हैं तो पूजा की थाली में इन सामान को जरूर रखें। पूजा के दौरान इन सभी चीजों को अपने साथ रखना काफी अच्छा माना जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।