करण जौहर बॉलीवुड के उन सेलेब्स में शुमार हैं, जिन्होंने एकता कपूर और गौरी खान की तरह सरोगेसी के जरिए अपने बच्चों की तमन्ना पूरी की। आज से दो साल पहले करण जौहर का घर ट्विंस बच्चों से गुलजार हुआ था। करण ने अपने बच्चों के नाम यश और रुही अपने पेरेंट्स के नाम पर रखा है और इस बार वह अपने बच्चों का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर नेहा धूपिया समेत बॉलीवुड की कई फेमस सेलेब्स ने यश और रुही को बधाई दी है।
यश और रूही के जन्मदिन की फाइल तस्वीर
बर्थडे की ग्रेंड पार्टी
करण जौहर अपने ट्वीन्स यश और रूही का बर्थडे ग्रेंड तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई के ताज लैंड्स एंड में पार्टी रखी है। सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी में तैमूर (करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे), मीशा राजपूत (मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की बेटी), इनाया (सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी), लक्ष्य (तुषार कपूर का बेटा) समेत कई बच्चे शामिल हो रहे हैं। यह भी सुनने में आ रहा है कि बच्चों की शाम मजेदार बनाने के लिए कई तरह की एक्टिविटी प्लान की गई हैं। बच्चे ढेर सारे गेम्स भी खेलेंगे और उन्हें काफी मजा आएगा।
यश और रूही के लिए नेहा धूपिया ने दी बर्थडे विशेज
नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने यश और रूही को बर्थडे के लिए बधाई देते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे माय डियरेस रुही और यश। मुझे आज भी याद है जब मैं पहली बार आप दोनों से मिली थी। मैं आपके बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल तो नहीं हो सकूंगी, लेकिन वादा है जल्द हम मिलेंगे'- मेहरधूपियाबेदी। इस तरह नेहा धूपिया ने करण के दोनों बच्चों को बधाई दी है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी मेहर का भी जिक्र किया है। नेहा ने एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह करण जौहर और उनके बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इसमें नेहा के पति अंगद बेदी और उनकी बेटी मेहर को करण की मां के साथ देखा जा सकता है।
बेटी मेहर के साथ नेहा बिता रही हैं खुशनुमा पल
जब करण ने सरोगेसी के जरिए यश और रुही को पाया था, तब इस प्रक्रिया की काफी चर्चा हुई थी। गौरतलब है कि बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी के घर पिछले साल 18 नवंबर को उनकी लाडली 'मेहर' आई थी। इसकी पहली झलक भी मां नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थी। साथ में अपनी नन्ही ही जान का नाम भी सबको बताया था। मेहर धूपिया बेदी। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा है। मेहर के साथ अपना मदरहुड एंजॉय करते हुए नेहा धूपिया इन दिनों एक्टिवली अपने प्रोफेशनल कामों में मसरूफ हो गई हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में फिल्ममेकर और टीवी क्वीन एकता कपूर के यहां हाल ही में नन्हे मेहमान का स्वागत किया गया है। सरोगेसी के जरिए एकता कपूर मां बनी हैं और उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की थी। पहली पोस्ट में एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम सबको बताया था। एकता ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर (Ravie) रखा है। यह नाम एकता कपूर के पिता जीतेंद्र का रियल नाम है।
पिछले साल भी बर्थडे पर मनाया गया था जश्न
पिछले साल हुई बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट, करीना कपूर, तैमूर, रानी और अदीरा, श्वेता बच्चन नंदा, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे। पिछले साल पार्टी छोटी रखी गई थी, लेकिन इस बार उम्मीद की जा रही है कि सेलिब्रेशन बड़े स्तर पर होगा और पार्टी में शामिल होने वाले मेहमान जमकर मस्ती करेंगे।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों