हम सभी अपना भविष्य उज्जवल करने के लिए आने वाले समय की जानकारी लेना चाहते हैं। लेकिन वास्तव में अपने आने वाले समय को जानकार आगे बढ़ना इतना भी आसान नहीं है। ज्योतिष आपको भविष्य के बारे में बता सकता है, जिससे आप भी यह जान सकें कि आगे का समय आपके अनुकूल है या नहीं।
हमेशा ऐसा जरूरी नहीं होता है कि सब आपके पक्ष में हो, इसलिए ज्योतिष के उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। आगे की योजनाएं बनाने के लिए अपना भविष्य जरूर जानना चाहते हैं और ये हमें ज्योतिष के अनुमान से ही पता चल सकता है।
अक्सर लोग भविष्य जानकर ये तय करते हैं कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत। हर एक महीने का सभी राशियों के लिए अलग प्रभाव होता है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि जून के महीने में किन राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और उनके लिए कौन से ज्योतिष उपाय आजमाए जा सकते हैं, तो यहां ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से लें पूरी जानकारी।
मेष राशि
मेष राशि किसी भी सूर्य राशि चक्र की पहली राशि होती है। जून का महीना इस राशि के लिए कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। इस महीने में मेष राशि के लोगों को सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यह महीना आपके करियर के लिए भी ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और सीनियर्स के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए प्रेम के मामले में भी समय उत्तम नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना ही बेहतर है।
उपाय -मंगलवार के दिन राहु और केतु के लिए हवन करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
इसे भी पढ़ें: June 2023 Horoscope: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों जून के महीने में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है और समय अनुकूल नहीं होगा। आपके सामने कुछ आर्थिक चुनौतियां भी आ सकती हैं।
इस महीने आप व्यापार और नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय न लें अन्यथा नुकसान होने के योग हैं। आपके सामने आर्थिक चुनौतियां आ सकती हैं। अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।
उपाय - सोमवार के दिन भगवान शिव को दूध से स्नान कराएं और चंद्रमा को अर्घ्य दें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों (कन्या राशि के लोगों का स्वभाव)के लिए जून का महीना अनुकूल नहीं है। उन्हें नौकरी में कुछ समस्याएं हो सकती हैं और सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। आपको कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लेना होगा।
इस महीने आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और प्रेम के मामले में भी समय अनुकूल नहीं है। अगर आप किसी से प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको और इंतजार करने की जरूरत है। इस महीने आपको पारिवारिक लोगों से सामंजस्य बनाने में भी थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी भी जगह संयम बनाकर रखें, जल्द ही आपके अनुकूल समय हो जाएगा।
उपाय - नियमित रूप से दुर्गा माता की पूजा करें और दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ सकती है। आपको ध्यान देने की जरूरत है कि पैसा किसी गलत जगाय व्यय न हो। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय इस महीने न लें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए भी समय उत्तम नहीं है। आपको प्यार में धोखा मिल सकता है।
उपाय- नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को जून के महीने में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने खर्च अधिक होंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सेहत का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
आप नौकरी और व्यापार में भी कुछ समस्याओं का सामना कर सकते हैं। आपका किसी छोटी बात पर ही पार्टनर से मन-मुटाव हो सकता है। आपको ये सलाह दी जाती है कि आप जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें और छोटी बातों को बढ़ाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: Weekly Horoscope 22 -28 May: जानें इस सप्ताह किन राशियों के लिए बन सकते हैं धन के योग
उपाय- प्रतिदिन 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
कुछ राशियों के लिए समय अनुकूल नहीं है, लेकिन आप यहां बताए आसान ज्योतिष उपायों से आने वाले समय को अपने पक्ष में कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों