Weekly Horoscope 22 -28 May: जानें इस सप्ताह किन राशियों के लिए बन सकते हैं धन के योग

Sakpathik Rashifal 22 to 28 May 2023: आप सभी अपने आने वाले समय के बारे में जानना चाहते हैं, जिससे आगे के समय की योजनाएं बनाई जा सकें। यदि आप भी 22 से 28 मई के समय की जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां विस्तार से पढ़ें राशिफल।  

weekly horoscope  to  may

आपका आने वाला समय कैसा होगा? इस समय कौन सी समस्याएं आ सकती हैं? बिगड़े काम बनेंगे या हो सकती हैं परेशानियां? नौकरी में प्रमोशन के योग हैं या बदल सकते हैं व्यवसाय? ऐसे कई सवालों के जवाब आपको ज्योतिष से मिल सकते हैं।

अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए 22 से 28 मई का सप्ताह कैसा हो सकता है तो यहांउज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से जानें अपना भविष्य।

मेष राशि

aries and taurus zodiac weekly horoscope of may third week

इस सप्ताह आपके कार्य में तेजी बनी रहेगी और सफलता के योग बनेंगे। सोम एवं मंगलवार को भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। योजनाएं सफल होंगी एवं भाग्य अनुकूल बना रहेगा।

बुध एवं गुरुवार को कार्य में बाधा के साथ अनावश्यक समस्याएं आ सकती हैं। बेकार समय की बर्बादी भी कर सकते हैं। आपको अपरिचित लोग परेशान करेंगे। शनिवार को संतान का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा और समय आपके अनुकूल बना रहेगा। प्रेम के मामले में तनाव हो सकते हैं, लेकिन शादीशुदा लोगों के जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें: इन 5 राशि की लड़कियों में जन्म से होती है लीडरशिप क्वालिटी, आप भी हो सकती हैं उनमें से एक

वृषभ राशि

आपके सभी कार्य बनेंगे एवं आय में वृद्धि होगी। सोम एवं मंगलवार को सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं कार्य को क्रेडिट भी प्राप्त होगा। विवादों से विजय मिलेगी एवं अटके कार्य पूरे होंगे। बुधवार को चंद्र के गोचर की अनुकूलता होने से प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

गुरु एवं शुक्रवार राजनीतिज्ञों को पद की प्राप्ति होगी एवं धार्मिक कार्य करने के मौके प्राप्त होंगे। शनिवार के दिन भाषा पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। आपकी योजनाएं लीक हो सकती हैं।

मिथुन राशि

weekly horoscope of may third week gemini and cancer zodiac

कार्य सामान्य बने रहेंगे एवं योग्यता यथावत कायम रहेगी। आपके जीवन में तनाव बना रहेगा और काम में मन नहीं लगेगा। अनावश्यक व्यय की अधिकता हो सकती है, एवं चिंता भी रहेगी।

समय सकारात्मकता रखने का है। बुध एवं गुरुवार (शादी के लिए गुरुवार के उपाय)सबसे अच्छे दिनों में रहेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी एवं कार्य में सफलता मिलेगी। शनिवार को भी प्रसन्नता की प्राप्ति होगी और सहयोग मिलेगा। प्रेम साथी के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने वाला समय होगा एवं वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा।

कर्क राशि

इस सप्ताह सोमवार से ही समय अच्छा रहेगा। मंगलवार को विचलित करने वाली खबर भी मिल सकती है और आपको अनचाही जगहों पर जाना पड़ सकता है। बुधवार की दोपहर तक परेशानी रह सकती है।

उसके पश्चात गुरु एवं शुक्रवार अच्छे व्यतीत होंगे। आपकी आय में सुधार दिखाई देगा एवं कार्य में तेजी आएगी। आपका समय भी अच्छा बीतेगा । विवादित विषयों में पक्ष मजबूत होगा एवं परिवार में महत्व प्राप्त होगा। पुरानी संपत्ति से लाभ की संभावना है। मित्रों से मदद की प्राप्ति होगी। शनिवार को अचानक यात्रा के योग बनेंगे।प्रेम के मामले में कोई ग़लतफ़हमी हो सकती है।

सिंह राशि

leo and virgo weekly horoscope of may third week

इस सप्ताह दशम चंद्र खुशियों की प्राप्ति कराएगा। यह स्वयं को समेटने का यह समय है। फिजूलखर्ची से बचें। कार्य की अधिकता बनी रहेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सोम एवं मंगलवार को आय वृद्धि होगी।

आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में सहयोग की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार में व्यस्तता रहेगी एवं भाग्य का साथ बना रहेगा। अत्यधिक थकान एवं कमजोरी महसूस होगी। खर्च की अधिकता हो सकती है। शनिवार आपके लिए सबसे अच्छा दिन रहेगा। प्रेम वैवाहिक जीवन में समस्याएं समाप्त होंगी।

इसे जरूर पढ़ें:Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल

कन्या राशि

रुके कार्यो में गति आएगी एवं भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में कई दिनों से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। आपकी आय में वृद्धि के साथ पारिवारिक समस्याओं को अंत होगा। आपका सम्मान बढ़ेगा एवं कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे। कार्य की अधिकता होगी एवं भाग्य का साथ बना रहेगा। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

libra and scorpio weekly horoscope of may third week

यह समय अत्यधिक मेहनत करने का रहेगा। आय में भी कमी आने के आसार हैं। अनजान लोगों से होशियार रहें एवं जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें। सोम एवं मंगलवार से स्थितियों में सुधार होगा। कार्य में गति आएगी।

आय में भी सुधार होंगा। बुध एवं गुरुवार भी कार्य की अधिकता एवं सफलता की प्राप्ति होगी। पिता का सहयोग रहेगा। अटके धन की प्राप्ति का योग बनेगा। शुक्रवार भी आपके लिए उत्तम दिन रहेगा। सहयोग मिलेगा एवं छोटी यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक राशि

सप्तम चंद्र से आरंभ थोड़ा धीमा हो सकता है। सोम एवं मंगलवार (मंगलवार के उपाय)को परेशानियां आ सकती हैं। व्यय की अधिकता एवं अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। आय कम होगी एवं योजनाएं विफल हो सकती हैं।

बुधवार आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार को आय में वृद्धि होने के साथ सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। निराशा का भाव समाप्त होगा। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। चंद्र की अनुकूलता मिलने से प्रसन्नता भी बनी रहेगी।

धनु राशि

sagittarius and capricorn weekly horoscope of may third week

आपकी आय अच्छी बनी रहेगी, किंतु योजनाएं बदल सकती हैं। कार्य निर्धारित समय पर नहीं हो पाएंगे। सोम एवं मंगलवार को आय की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।

बुध एवं गुरुवार को कार्यस्थल पर शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। अज्ञात भय और चिंता बनी रहेंगी। शुक्रवार से पुन: स्थितियों में सुधार आएगा एवं लाभ के मौके प्राप्त होंगे। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।

मकर राशि

आपका मन प्रसन्न रहेगा एवं संपत्ति से लाभ होगा। परेशानियों का अंत होगा एवं आय में वृद्धि होने के साथ सकारात्मकता का विकास होगा। सरकारी कार्यो में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी एवं महिलाओं को लाभ होगा।

लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ होगा। आय भी बेहतर बनी रहेगी। शुक्रवार की शाम से एवं शनिवार को संभलकर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं व्यय की अधिकता हो सकती है। विवाद होने की संभावना भी है। वाहन प्रयोग में भी सावधानी रखें।

कुंभ राशि

aqurius and pisceas weekly horoscope of may third week

आपके लिए समय थोड़ा संभलने का मौका प्रदान करेगा। सोमवार को उत्साह कम रहेगा। दूसरों का सहयोग मिलेगा। मंगलवार को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं नए कार्यो में गति आएगी।

संतान से सुख की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार में आय में रुकावट आ सकती हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। शनिवार को पुन: सुधार हो जाएगा। परिवार एवं मित्रों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा।

मीन राशि

स्वयं पर नियंत्रण रखने का समय है एवं कोई भी निर्णय लेने से बचें। भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। सोम एवं मंगलवार को उदासी रहेगी एवं कार्य के प्रति निराशा हो सकती है। बुधवार से स्थिति संभलेगी एवं कई सुधार होंगे।

आपका विचलन समाप्त होगा। आय में वृद्धि होगी एवं संतान सुख प्राप्त होगा। पारिवार का सहयोग मिलेगा। सप्ताहांत में खुशखबरी मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होंगी एवं कार्य में भी गति आएगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। इस राशिफल के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं तय करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP