Furniture Scratch Removal Hacks: क्यों बदलना पुराना स्क्रैच लगा फर्नीचर? जब ये 1 तेल कर सकता है कमाल, बस इस चीज में मिलाने की जरूरत

How to get scratch marks off wood naturally: छोटे बच्चे इतने शरारती होते हैं कि वह जहां मन हो वहां पेन-पेसिंल चला देते हैं। अब ऐसे में कई ये लकड़ी की कुर्सी या अलमारी पर स्क्रैच मार देते हैं, जिससे बाद इन्हें हटाने के लिए हम सभी इस पर पेंट करते हैं। लेकिन कई बार ये स्क्रैच बहुत गंदे लगने लगते हैं, जिसके बाद कई लोग नया फर्नीचर खरीदने का विचार करते हैं। पर आपको बता दें कि आप जैतून के तेल की मदद से इस समस्या का इलाज निकाल सकती हैं। जानिए कैसे-
lakdi ke furniture par lage scratch ko kaise hataye
lakdi ke furniture par lage scratch ko kaise hataye

Lakdi ke furniture Par Lage Scratch Ko kaise Hatayen: हम सभी के घर पर लकड़ी के कई फर्नीचर जैसे कुर्सी, मेज, अलमारी और बेड जरूर होते हैं। अब इनकी अगर समय-समय पर देखभाल न किया जाए, तो इस पर हुआ पेंट निकलने लगता है। इसके कारण न केवल फर्नीचर की शोभा बल्कि कमरे की चमक फीकी पड़ने लगती है। अब ऐसे में लोग दोबारा से इसे पेंट कराते हैं।

लेकिन कई बार पुराने फर्नीचर पर लगे खरोंच इतना पता चलने लगते हैं कि इन्हें बदलने की नौबत आ जाती है। ऐसे में लोग या तो फर्नीचर पर पॉलिश करवाते हैं या फिर उसे बदलकर नया ले आते हैं। अब ऐसे में जेब पर अच्छा खासा फर्क पड़ता है। पर क्या आपको पता है कि आप अपने किचन या मेकअप अलमारी में रखे जैतून के तेल से इस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। जी हां, जैतून के तेल।

कहने को यह आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन यह सच है। अगर आपके घर में मौजूद पुराने लकड़ी के फर्नीचर पर लगे स्क्रैच ने कमरे की सुदंरता को खराब कर दिया है, तो इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जैतून के तेल का किस प्रकार से इस्तेमाल आपके खराब फर्नीचर की चमक को वापस ला सकता है।

फर्नीचर पर लगे स्क्रैच को कैसे हटाएं?

furniture care home remedies

फर्नीचर पर लगे स्क्रैच को हटाने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल एक और चीज की जरूरत पड़ेगी, जो आपको आसानी से आपके रसोई घर में रखा हुआ मिल जाएगा। यह नुस्खा इतना आसान और सस्ता है कि आपको किसी भी तरह की महंगी पॉलिश या मरम्मत पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नीचे जानते हैं कि इस खास नुस्खे को कैसे तैयार किया जाता है और इसका इस्तेमाल करके आप अपने पुराने फर्नीचर को कैसे चमका सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-लकड़ी की मंहगी अलमारी को रखना चाहते हैं नए जैसा? इन 5 घरेलू तरीकों से करें साफ...पैसों की भी होगी बचत

जरूरी सामान

vinegar and olive oil for furniture

  • विनेगर
  • जैतून का तेल
  • कटोरी
  • चम्मच
  • सूती कपड़ा

कैसे बनाएं स्क्रैच हटाने वाला घोल?

  • फर्नीचर पर लगे स्क्रैच को हटाने के एक कटोरी में 3 से 4 चम्मच विनेगर लें।
  • अब इसमें 6-7 चम्मच जैतून का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में भरें।

कैसे करें इस्तेमाल?

natural wood scratch remover

  • तैयार हुए घोल को फर्नीचर पर छिड़के, जहां पर स्क्रैच हो।
  • छिड़कने के बाद 5-7 मिनट के छोड़ दें ताकि वह तेल सोख लें।
  • आखिर में सूती कपड़े को तेल में डुबोकर निचोड़कर फर्नीचर की सतह पर रगड़ें।

इसे भी पढ़ें-पलंग के किनारे पर मकड़ियां बार-बार लगा रही हैं जाला? सफाई के समय रगड़ दें ये 3 चीजें...महीनों तक नहीं होगी परेशानी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • फर्नीचर पर लगे निशान को कैसे हटाएं?

    फर्नीचर पर लगे स्क्रैच को हटाने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।