हम सभी घरों में अक्सर पुरानी चीजें रखे-रखें खराब हो जाती है। इसके पीछे का कारण या तो उनका काम में यूजफुल न होना होता है। इसके अलावा हम सभी कई चीजों को इस लिए भी नहीं फेंक पाते हैं क्योंकि उससे हमारी यादें जुड़ी होती है। ऐसा कुछ हाल घर में मौजूद फर्नीचर के साथ होता है। फर्नीचर जैसे बेड, मेज और अलमारी का कलर निकल जाने के कारण ये पुराने और भद्दे से लगते हैं। अगर आपके घर में भी कुछ पुराने फर्नीचर रखें हैं। वह देखने में खराब लगने लगे हैं, तो बता दें कि आप इसका मेकओवर इसे नया जैसा बना सकते हैं. इसके लिए आपको केवल सामान की जरूरत पड़ेगी।
इस तरह से फर्नीचर को करें डेकोरेट
अगर आप थोड़े क्रिएटिव हैं और आपको कुछ नया करने में अच्छा लगता है। इस स्किल का उपयोग कर आप कम पैसे सामान को नया बना सकते हैं। अगर आपको ज्यादा कुछ नॉलेज नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बाजार में मिलने वाले स्टिकर की मदद से भी सूटकेस, अलमारी और बेड को सजा सकती हैं। (न्यूजपेपर का रियूज)
फर्नीचर को सजाने के लिए जरूरी सामान
इसे भी पढ़ें- बेडरूम में रखी फालतू चीजों से भी हो सकता है गार्डन का डेकोरेशन, जानें कैसे
- कपड़ा
- पानी
- विनेगर
- एक बर्तन
- पेंट रोलर ब्रश
- पेंट कलर
- ब्रश
- स्क्रब
- डिजाइन स्टिकर
- व्हाइट टेप
सामान को सजाने का तरीका (How to Makeover Furniture at Home)
- घर में मौजूद पुराने फर्नीचर मेज, कुर्सी, बेड और अलमारी इत्यादि जिसे आप नया बनाना चाहते हैं। उसे निकाल कर अलग कर लें।
- एक बर्तन में पानी लें उसमें विनेगर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस पानी की मदद से फर्नीचर को एक-एक करके साफ कर लें।
- साफ करने के बाद सामान को हल्की धूप में सुखाने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप पेंट को निकाल कर फर्नीचर पर पहले बेस तैयार करें।
- बेस तैयार करने के बाद आप अपने मनपसंद रंग की मदद से इन्हें रोलर ब्रश की मदद से एक से दो कोट करें।
- आप चाहें तो फर्नीचर के ऊपर कलर की मदद से डिजाइन भी क्रिएट कर सकते हैं।
- बारीक डिजाइन बनाने के लिए आप बाजार में मिलने वाले डिजाइन स्टिकर की भी मदद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी के मौसम में इन चार तरीके से करें घर का मेकओवर, हर कोई करेगा तारीफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit-Freepik, Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों