herzindagi
interesting Facts about bollywood actresses news

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस के बारे में ये फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप

अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी बातें जानने में रूचि रखती हैं तो हमारे ये फैक्ट्स आपके लिए इंट्रेस्टिंग हो सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2020-05-02, 09:45 IST

बॉलीवुड हीरो-हिरोइन से जुड़े किस्से हमको हमेशा मनोरंजक लगते हैं।  उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य जानने की लालसा हमेशा हमारे मन में रहती है। हालांकि कहीं न कहीं इसी चाहत में लोग Reality Show भी देखते हैं, ताकि वो ज्यादा से ज्यादा अपने फेवरेट हीरो-हिरोइन के बारे में जान सकें। अगर आप भी कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं,तो आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बातएंगे जो शायद आप नहीं जानते-

माधुरी दीक्षित 

interesting Facts about bollywood actresses INSIDE

इनको बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन एक्ट्रेस माना जाता है। साथ ही उनकी स्माइल से तो न जाने कितनों के दिल घायल हुए हैं। माधुरी एक मल्टी-टैलेंटिड  एक्ट्रेस हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1994 में 'हम आपके हैं कौन' मूवी के लिए उनको 2,75,35,729 पे किये गए थे। साथ ही माधुरी अब तक  सबसे अधिक बार फिल्म फेयर के लिए चुनी जा चुकी हैं। जी हां अब तक उनको 13 बार इसके लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।   

इसे भी पढ़ें: 52 की उम्र में भी माधुरी दीक्षित की स्किन करती है इतना ग्‍लो, फिटनेस और ब्‍यूटी सीक्रेट जानें

विद्या बालन

interesting Facts about bollywood actresses INSIDE

विद्या बालन इस समय में बॉलीवुड का एक चमकता हुआ सितारा हैं। शुरुआती दिनों में उनका जीवन बहुत संघर्षों से भरा रहा। विद्या ने जीवन में अनेक निराशाओं को झेला है। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिणीता' के पहले विद्या को 40 स्क्रीन टेस्ट और 17 मेकअप टेस्ट से गुजरना पड़ा। जिसके बाद विधु ने उनको अपनी फिल्म के लिए हिरोइन के रूप में साइन किया। विद्या ने अपने करियर की शुरुआत surf excel के एड के साथ की थी।  

यह विडियो भी देखें

 

प्रियंका चोपड़ा 

interesting Facts about bollywood actresses INSIDE

विश्व सुंदरी रह चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। वह एक अकेली ऐसी भारतीय है जिनको USA के National Opus Honour Choir से सम्मानित किया गया। जे.पी. दत्ता ने अपनी फिल्म उमराव जान  के लिए प्रियंका को ऑफर किया था। लेकिन उन्होंने अपनी मूवी 'ब्लफमास्टर' के लिए यह ऑफर ठुकरा दिया। जिसके बाद ऐश्वर्या रॉय ने उमराव जान में मुख्य हिरोइन की भूमिका निभाई।   

 

कैटरीना कैफ 

कैटरीना ने 14 साल की कम उम्र में ही बॉलीवुड में एंट्री ले ली थी। उन्होंने एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए मॉडलिंग करके अपने करियर की शुरुआत की। कैटरीना को कुकिंग और चैस खेलने का बहुत शौक है। क्या आप जानते हैं कि इनको भारत की सबसे अधिक फोटो खिचवाने वाली महिला माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें:  सोनाक्षी सिन्हा ने दिए खुलकर जिंदगी जीने के टिप्स

सोनाक्षी सिन्हा 

interesting Facts about bollywood actresses INSIDE

'तेरे मस्त मस्त दो नैन' से लोगों को दीवानी बनाने वाली सोनाक्षी अपनी सादगी और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड की सुपर स्टार बन गयी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनाक्षी सलमान खान और अक्षय कुमार को इंस्पिरेशन मानती हैं। और उन्होंने अपनी मूवी 'दबंग' की सारी कमाई सलमान के Being Human Foundation को डोनेट कर दी थी।  

Image Credit:(@i.pinimg,bizasialive,dreampirates)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।