कैटरीना को रसोई में उनकी बहन इसाबेला ने इस तरह ऑम्लेट बनाना सीखाया, देखें ये वीडियो

कैटरीना कैफ इन दिनों अपने घर में अपनी बहन इसाबेल के साथ रहती हैं। इसाबेल जब से इंडिया में आयी हैं कैटरीना को घर का खाना खाने के लिए मिलता है। कैटरीना की बहन कुकिंग करना जानती हैं और वो इन दिनो कैट को भी कुकिंग करना सीखा रही हैं। कैटरीना रसोई में अपनी बहन के साथ जब ऑम्लेट बना रही थी तब उन्होंने ये वीडियो खुद शूट किया और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया।
कैटरीना कैफ का रसोई में ऑम्लेट बनाते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में उनकी बहन उन्हे खाना बनाने की ट्रेनिंग दे रही हैं। कैटरीना किसके लिए खाना बनान सीख रही हैं ये जानना भी दिलचस्प होगा।
कैटरीना कैफ को खाली समय में अपनी फैमिली और अपने फ्रेंड्स के साथ रहना पसंद है। शोपिंग करना, फिल्में देखना वो सब जो एक आम लड़की को पसंद होता है वो कैटरीना कैफ भी करना पसंद करती हैं। इंडिया में शादी से पहले ज्यादातर लड़कियों को खाना बनाने की खास ट्रेनिंग दी जाती है फिर वो कितनी भी पढ़ी-लिखी हों या काम करती हों। कुछ लड़कियां शादी से पहले खाना बनाने की ट्रेनिंग अपनी मर्जी से लेती हैं तो कुछ को मजबूरी में लेनी होती है लेकिन कैटरीना कैफ बहुत ही खुशी से खाना बनाना सीख रही हैं।
Read more: कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण तक क्या खाना पसंद करती हैं?
अब कैटरीना ने ये ऑम्लेट किसके लिए बनाना सीखा है ये उन्होंने इस वीडियो में नहीं बताया लेकिन रनबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद अब वो अकेले इस घर में अपनी बहन के साथ रहती हैं। बॉलीवुड की चिकनी चमेली को खाना खाने का भी बहुत शौक है। दिल्ली से लेकर मुम्बई तक वो हर जगह का स्ट्रीट फूड चख चुकी हैं।
एक इंटरव्यू में कैटरीना ने बताया था कि उन्हें दिल्ली की बंगाली मार्केट की चाट से लेकर चांदनी चौक के परांठे सब पसंद है। कैट दिल्ली में कबाब का स्वाद भी चांदनी चौक जाकर जरुर चखती हैं। अगर कैटरीना मुम्बई में हैं तो वो कड़क पाव के साथ भाजी खाती हैं। कैटरीना कैफ खाना पेट भरने के लिए नहीं बल्कि अपना मूड बदलने के लिए खाती हैं।
अब खाना खाने की कैटरीना की इन आदतों को जानकर आपको ये हैरानी भी जरुर हो रही होगी कि कैटरीना इतना खाती हैं लेकिन फिर भी इतनी फिट कैसे दिखती हैं। तो कैटरीना कैफ की फिटनेस का सीक्रेट भी हम आपको बता चुके हैं। कैटरीना कैफ अपनी एक्सरसाइज़ टाइम से करती हैं और कभी भी मिस नहीं करती भले ही वो इंडिया में हों या फिर इंडिया से बाहर हों।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।