सोनम कपूर से लेकर जगदीप धनखड़ तक इन भारतीयों ने लिया किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में भाग

ब्रिटेन के नए शासक किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी का दिन पूरे ब्रिटेन के साथ-साथ भारत के लिए भी खास था। इस समारोह में कई भारतीयों ने भाग लिया और देश का मान बढ़ाया, आइए जानते हैं इसके बारे में..

coronation ceremony

ब्रिटेन के नए शासक किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी हो चुकी है। इस समारोह में शामिल होने के लिए 100 राष्ट्राध्यक्षों, राज परिवारों, सेलिब्रिटी और बहुत से जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया था। ब्रिटेन की राजधानी में हुए इस ताजपोशी समारोह में दुनियाभर से लोग शामिल हुए। भारत से इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। किंग चार्ल्स की ताजपोशी में भारत के इन सदस्यों ने भी भाग लिया था। इस समारोह में प्रिंस हैरी पत्नी मेगन मार्केल इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। आज के इस लेख में हम किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल हुए भारतीय हस्तियों के बारे में जानेंगे।

सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर किंग चार्ल्स के ताजपोशी समारोह का हिस्सा बनी थीं। कनसर्ट में सोनम ने लियोनेल रिची, कैटी पेरी और टॉम क्रूज जैसे स्टार्स के साथ मंच शेयर किया। सोनम कपूर को इस समारोह में एक एक्सक्लूसिव स्पोकन वर्ड पीस देने के लिए आमंत्रित किया गया था। सोनम कपूर किंग चार्ल्स-3 के ताजपोशी समारोह में एक्सक्लूसिव स्पोकन वर्ड पीस देने के लिए इनवाइट किया गया था।

मुंबई के डब्बावाले

king charles iii coronation date and time

किंग चार्ल्स के ताजपोशी समारोह में मुंबई के डब्बावाले अपनी बिरादरी के प्रतिनिधित्व करने के लिए पहुंचे थे। डब्बावाले ने इस विशेष अवसर पर राजा को उपहार देने के लिए वारकरी समुदाय द्वारा बनाई गई पुनेरी पगड़ी और शॉल साथ लेकर गए थे। किंग चार्ल्स ने साल 2003 में अपनी भारत यात्रा के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लंच बॉक्स डिलीवरी मैन से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें : अपने घर पर मौजूद इन दो चीजों से बनाएं ऑयली स्किन के लिए ये फेस पैक

सौरभ फड़के

king charles iii coronation indian attendees list

इस समारोह में 37 वर्षीय आर्किटेक्ट सौरभ फड़के को भी आमंत्रित किया गया था। सौरभ फड़के ने चार्ल्स फाउंडेशन के बिल्डिंग क्राफ्ट प्रोग्राम और प्रिंस फाउंडेशन स्कूल ऑफ ट्रेडिशनल आर्ट्स से स्नातक किया है। साथ ही प्रिंस ट्रस्ट ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित गुलशा और जय पटेल का भी नाम इस आमंत्रण सूची में शामिल था।

जगदीप धनखड़

who attended coronation king charles iii coronation

किंग चार्ल्स के इस खास अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इस समारोह में शामिल हुए थे।

यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति

इस ताजपोशी समारोह में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कुलुस्सियों की बाइबिल बुक से संदेश पढ़ा और उनकी पत्नी अक्षता मुर्ति ध्वजवाहकों के जुलूस का नेतृत्व किया है।

इसे भी पढ़ें : 30 की उम्र के बाद इस तरह रखें घरेलू चीजों की मदद से अपनी त्वचा का ख्याल

हमें उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit: Social Media

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP