दीपिका से लेकर कैटरीना तक, प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करते हैं ये सितारे

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को हम परदे पर ही देखते हैं। लेकिन ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें प्राइवेट इवेंट में भी परफॉर्म करने से कोई गुरेज नहीं है। 

bollywood gossip

बॉलीवुड सेलेब्स को लोग उनके एक्टिंग स्किल्स के लिए जानते हैं और इसलिए उन्हें परदे पर देखना फैंस को काफी अच्छा लगता है। यही कारण है कि ये सेलेब्स किसी फिल्म में एक्टिंग करने के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं। हालांकि, सिर्फ एक्टिंग ही इनकी कमाई का एकमात्र जरिया नहीं है। इसके अलावा, पेड इंटरनेट पोस्ट से लेकर कई बिजनेस के जरिए भी ये सेलेब्स पैसा कमाते हैं। इतना ही नहीं, अपनी पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए ये सेलेब्स प्राइवेट इवेंट्स में भी शिरकत करते हैं।

ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो प्राइवेट इवेंट को भी अटेंड करते हैं। इन प्राइवेट इवेंट में जाने और वहां पर परफॉर्म करने के लिए वे अच्छा खासा चार्ज करते हैं। हो सकता है कि आपने भी किसी प्राइवेट पार्टी में बॉलीवुड सेलेब को देखा हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें प्राइवेट पार्टियों में भी जाने से गुरेज नहीं है-

शाहरुख खान

शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान हैं और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। शाहरुख खान अक्सर प्राइवेट इवेंट में शिरकत करते हुए नजर आते हैं। कथित तौर पर, वे अपनी 40 मिनट की उपस्थिति के लिए ₹2 करोड़ चार्ज करते हैं। वहीं, एक पूरी परफार्मेंस के लिए वे लगभग ₹8 करोड़ चार्ज करते हैं। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि शाहरुख अपने परिचित कनेक्शन में ही शादियों में शामिल होते हैं।

दीपिका पादुकोण

deepika padukone event performer

दीपिका पादुकोण (दीपिका पादुकोण के सबसे बड़े विवाद) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं और एक फिल्म के लिए वे करोड़ों चार्ज करती हैं। यहां तक कि, कुछ फिल्मों के लिए तो उन्होंने अपने को-एक्टर से भी अधिक चार्ज किया। वैसे दीपिका शादियों, कॉरपोरेट इवेंट व अन्य इवेंट्स में भी शामिल होती हैं। वे किसी इवेंट में परफॉर्म करने के लिए लगभग ₹1 करोड़ चार्ज करती हैं।

कैटरीना कैफ

katrina kaif event performer

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (कटरीना कैफ के छिपे हुए राज) की एक्टिंग को लोग बेहद पसंद करते हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके डांस मूव्स भी हर किसी को अपना दीवाना बना देते हैं। लेकिन जब बात प्राइवेट फंक्शन की होती है तो कैटरीना इसके लिए अच्छा खासा चार्ज करती हैं। वे किसी इवेंट में परफॉर्म करने के लिए लगभग ₹ 3.5 करोड़ चार्ज करती हैं।

अनुष्का शर्मा

anushka sharma event performer

रब ने बना दी जोड़ी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ पर अधिक फोकस कर रही हैं। हालांकि, बिग स्क्रीन पर नजर आने के साथ-साथ वे प्राइवेंट इवेंट में भी नजर आती हैं। किसी इवेंट में अपनी अपीयरेंस के लिए वे ₹50 लाख और एक परफार्मेंस के लिए लगभग ₹70 लाख चार्ज करती हैं।

सनी लियोनी

जब बात प्राइवेट इवेंट में शिरकत करने की होती है तो कई सितारे ऐसा करने से परहेज नहीं करते हैं। सनी लियोनी भी इन्हीं में से एक है। वे वेडिंग फंक्शन से लेकर लॉन्च पार्टीज व अन्य इवेंट में शिरकत है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनी लियोनी किसी इवेंट को अटेंड करने के लिए ₹20 लाख और इवेंट में परफॉर्म करने के लिए ₹30 लाख रूपए चार्ज करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: शबाना के पिता को क्यों अच्छे नहीं लगते थे जावेद अख्तर, जानें कैसे हुई शादी

सोनाक्षी सिन्हा

sonakshi sinha event performer

दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी किसी वेडिंग फंक्शन या इवेंट में परफॉर्म करने से परहेज नहीं करती हैं। वे किसी फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए लगभग ₹ 25 लाख चार्ज करती हैं। हालांकि, उनके इस चार्ज में उनके हेयर और मेकअप शामिल नहीं है। इसके लिए वे अलग से चार्ज करती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP