15 अगस्त का दिन स्कूल में खास जोश और जज्बे के साथ मनाया जाता है। बच्चे भी तिरंगे के रंगों में रंगे नजर आते हैं। इसके अलावा, स्कूल की सजावट, तरह-तरह की प्रतियोगिताएं और सजा हुआ मंच भी मन में देशप्रेम के रंग को और गहरा कर देते हैं। इस दिन स्कूल में खास कार्यक्रम होते हैं। स्पीच, डांस और ड्रॉइंग समेत कई प्रतियोगिताएं होती हैं। अगर आपके बच्चे ने भी इस खास दिन ड्रॉइंग कॉम्पटिशन में हिस्सा लिया है और आप उसके लिए देशभक्ति से जुड़ी कुछ अच्छी और अलग डिजाइन ढूंढ रहे हैं, जिसे वह पोस्ट प्रतियोगिता में बना सके, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है।
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रॉइंग आइडियाज (Independence Day Drawing Ideas 2025)
अगर आपको तिरंगे के ड्रॉइंग को रोचक बनाना है, तो केवल झंडे का डिजाइन काफी नहीं होता। आपको आस-पास के माहौल पर भी फोकस करना होगा। झंडे के साथ आपको ऐसी चीजें ऐड करनी होंगी, जो रोचक लगे। जैसे इस डिजाइन में आपको मंच पर राष्ट्रीय ध्वज नजर आ रहा है, लेकिन इसके चारों तरफ गोल आकार बनाकर लोग भी खड़ें है। यही कारण है कि यह इस ड्रॉइंग को आकर्षित बना रहा है।
- केवल तिरंगा का डिजाइन लोगों को आकर्षित नहीं करता। इसलिए आपको मंच पर सजे हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ लोगों को भी दिखाना चाहिए।
- आप मंच के चारों तरफ गोल आकार में लोगों को खड़े हुए दिखा सकती हैं।
- गोल डिजाइन बनाने के लिए आप ढक्कन या चूड़ी का इस्तेमाल करें।
- तिरंगे का डिजाइन बनाने के लिए आपको स्केल का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे रेखा सीधी रहेगी।
- आप चाहें, तो तिरंगे के एक तरफ स्कूल का डिजाइन बना सकती हैं।
- इससे यह तिरंगा ड्राइंग और भी ज्यादा सुंदर लगेगा।
- बनाने में कितना समय लगेगा- बच्चे इसे 40 से 50 मिनट में बना लेंगे।
image credit- It's Easy to draw you tube
तिरंगा ड्राइंग डिजाइन
- इस ड्राइज को देखने के बाद हर कोई खुश हो जाएगा।
- पृथ्वी और तिरंगे को जोड़कर बनाई गया यह तिरंगे वाला पोस्टर डिजाइन यूनिक लगता है।
- आपके इस डिजाइन को स्कूल की दीवारों पर भी सजाया जा सकता है।
- अर्थ का डिजाइन बनाने के लिए आप चुड़ी या छोटी कटोरी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप आधा गोला बनाकर छोड़ दें, इसके बाद बीच में तिरंगे का डिजाइन बनाएं।
- बनाने में कितना समय लगेगा- इसे बनाने में बच्चों को 1 से 1.30 घंटे का समय लग सकता है।
- इन पोस्टर डिजाइन से स्वतंत्रता दिवस की सजावट भी कर सकती हैं आप।
image credit-Rk easy Drawings you tube
15 अगस्त पोस्टर आइडिया
- इसमें अगर आप सैनिक को खड़े हुए नहीं दिखा सकते हैं, तो कोई बात नहीं।
- आप इसकी जगह तिरंगा खड़ा कर सकते हैं।
- आसमान में उड़ता फाइटर जेट बनाने में भी आपको मुश्किल नहीं होगी।
- इसका साइज छोटा ही रखना है, इसलिए आप आसानी से इसे बना लेंगी।
- सबसे अच्छी बात यह है कि कलर करने में इसमें आपको समय नहीं लगेगा।
- बनाने में कितना समय लगेगा- बच्चों को इसे बनाने में लगभग 40 मिनट का समय लग सकता है।
image credit-Anup Kumar Acharjee youtube
इंडिपेंडेंस डे ड्राइंग आइडिया
- अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है, तो आप इस डिजाइन को आसानी से बना लेंगी।
- कबूतर का डिजाइन बनाने में आपको थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं।
- अशोक चक्र आप चूड़ी और स्केल की मदद से बना सकती हैं।
- कलर करने में भी आपको दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि इसमें कलर्स ज्यादा यूज नहीं होते।
image credit-Creative Ideas By Tuli You Tube
इंडिपेंडेंस डे पोस्टर आइडिया
- अगर आपकी अच्छी ड्राइंग है, तो आप इस डिजाइन को आसानी से बना लेंगी।
- लेकिन अगर आप फिर भी इस डिजाइन को बनाना चाहती हैं, तो आप इसके लिए स्केल की मदद ले सकती हैं।
- तीन रंगों से ही इसे आपको भरना है, इसलिए इसमें रंग भरने में आपरो ज्यादा समय नहीं लगेगा।
- अशोक चक्र बनाने के लिए आप ढक्कन और चूड़ी की इस्तेमाल करना होगा।
image credit-It's Easy to draw you tube
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,Bhutnath Painting Academy
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों