Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए इन डेकोरेशन आइडियाज से सजाएं ऑफिस और घर

भारत देश आजादी का 77वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दिन प्रत्येक देशवासी जवानों की वीरगाथा को याद कर उन्हें सम्मान देने के लिए लाल किले पर झंडा फहराया जाता है। इस मौके पर प्रत्येक नागरिक देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आता है। साथ ही ऑफिस से लेकर घर को फूल, गुब्बारा, झंडा और रिबन से सजाया जाता है। इस पर्व पर अगर आप दफ्तर, घर और कार्यक्रम स्थल को सजाने के कुछ डेकोरेशन आइडियाज ढूंढ रही हैं, तो यहां देखें सजावट के खास आइडिया।
स्कूल बोर्ड को करें डेकोरेट लगाएं नेशनल फ्लैग (Decoration Idea for 15 August)

15 अगस्त के मौके पर स्कूल को सजाने के लिए मेन गेट पर तिरंगा रंग में गुब्बारा लगाएं। साथ क्लास में मौजूद ब्लैक या व्हाइट बोर्ड को साफ कर उस पर कलरफुल चॉक की मदद से तिरंगा, भारत का नक्शा या स्वतंत्रता सेनानी की फोटो बनाएं। साथ ही किनारे पर कविता, शायरी, गीत और नारे लिखें।
इसे भी पढ़ें-Independence Day 2024: बच्चों के लिए घर पर बनाएं Tiranga Badge से लेकर National Flag
ऑफिस डेकोरेशन आइडिया (Office Decoration Idea For Independence Day-2024)

ऑफिस को सजाने के लिए आप गुब्बारे और नेशनल फ्लैग का यूज करें। साथ ही कलरफुल रिबन को लगाएं। केसरिया, सफेद और हरे रंग के पर्दे को लगाते हुए प्रोग्राम स्टेज को सजा सकती हैं।
दीवारों को सजाने के लिए अपनाएं ये डेकोरेशन आइडिया (Independence Day Decoration Idea For Wall)

- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप दीवारों को सजाना ना भूलें क्योंकि ऐसा करने पर कुछ फीका-फीका सा लगता है। इसके लिए 15 अगस्त के मौके पर दीवार पर देशभक्ति से जुड़े पोस्टर, स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर, कविताएं और गीत लगा सकती हैं।
- दीवारों को आजादी के रंग में रंगने के लिए आप दीवार पर तीनों रंगों में बनी हुई चिड़ियों को लगा सकते हैं। इसके लिए तीन रंग के पेपर लें और उसे बर्ड शेप में काटकर चिपकाएं। इस के बाद दीवार से सटाकर एक बॉक्स रखें अब बॉक्स के अंदर से चिड़ियों को तिरंगा कलर में ऊपर की ओर लगाएं, जैसे खुले आसमान में चिड़िया उड़ती हैं।

घर को सजाने के लिए करें रिबन का इस्तेमाल (Decoration Idea for Home)

15 अगस्त यानी आजादी का पर्व भारत के नागरिकों का हक है। इस मौके पर आप अपने घर को भी तिरंगा थीम पर सजा सकते हैं। इसके लिए आप चाहे तो घर पर तिरंगा रिबन बना सकती हैं। अगर समय नहीं है, तो आप इसे मार्केट से खरीदकर ला सकती हैं। इसके लिए त्रिभुज आकार में काटकर इस पर केसरिया, सफेद और हरा रंग से पेंट करें। अब इनके किनारे को हल्का सा फोल्ड कर ग्लू की मदद से चिपका दें। सूखने के बाद उसे धागे में फंसा कर कमरे में लगाएं।
इसे भी पढ़ें-15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा के ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।