Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:31 PM IST

दिल्ली में होते हैं सबसे ज्यादा महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण : सर्वे

थॉम्सन रॉयर्टस फाउंडेशन के एक सर्वे के अनुसार दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन शौषण के मामले में पूरे देश में पहले नम्बर पर है। 
Updated:- 2017-10-26, 10:27 IST
rape capital delhi main

अपनी दिल्ली में देश के कोने-कोने से युवा अपने सपने सच करने आते हैं। लड़कियां भी अपने सपनों को पंख देने के लिए स्कूल और कॉलेजों के बाद दिल्ली का ही रुख करती हैं। क्योंकि ये बाकी शहर जैसे मुंबई और बंगलुरू की तुलना में सस्ता और सुरक्षिता माना जाता है। 

सुरक्षित माना जाता है... लेकिन जब ये सुरक्षित जगह को पूरे दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक जगह मानी जाए तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? 

जी हां। 

हाल ही में जारी हुए थॉम्सन रॉयर्टस फाउंडेशन के एक सर्वे के अनुसार पूरे महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन शौषण के मामले में दिल्ली पूरे भारत में टॉप पर है और पूरी दनिया में इसका चौथे नम्बर पर है। 

Read More: 'वो पूरी शाम मेरी स्कर्ट में हाथ डाला हुआ था...'

टोक्यो है सबसे सुरक्षित जगह  

महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित जगह दिल्ली और ब्राजील का शहर साओ पाउलो है। महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक मिस्र की राजधानी कायरो है और सबसे सुरक्षित जगह टोक्यो है। बीते सोमवार को जारी हुए थॉम्सन रॉयर्टस फाउंडेशन द्वारा जारी किए गए एक सर्वे में दिल्ली को पूरे देश में सबसे असुरक्षित जगह का तमगा मलिा है वहीं ये पूरी दुनिया में चौथे नम्बर पर है। इस सर्वे में 380 विशेषज्ञों से सेक्सुअल हिंसा, महिलाओं के शोषण, उनके लिए स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक विकल्प के बारे में पूछा गया था।भारत में रह रहीं संयुक्त राष्ट्र महिला की मुखिया रेबेका रीचमैन टैवर्स कहती हैं कि यह नतीजे उन्हें हैरान नहीं करते। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में सेक्सुअल हिंसा को लेकर दिल्ली और ब्राजील मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर चुका है। 

पुलिस के आंकड़ों को देखें, तो दिल्ली में 2016 में 2155 रेप हुए, जिसमें 2012 के मुकाबले 67 फीसद बढ़ोतरी हुई थी। उधर, सरकारी आंकड़ों की मानें, तो साओ पाउलो में इस साल जुलाई में 2,287 रेप हुए, जिसकी संख्या पिछले साल 2,868 थी। लेकिन यहां के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड इकनॉमिक रिसर्च का कहना है कि रेप से जुड़े हुए सिर्फ 10 फीसद मामले ही सामने आते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।