आईएएस प्रियंका गोयल ने कई असफलताओं के बाद क्लियर किया यूपीएससी एग्जाम, जानें उनके अफसर बनने का सफरनामा

IAS Priyanka Goel Biography: आईएएस प्रियंका गोयल ने कई बार असफलता का सामने करने के बाद अफसर बनने का सपना सच किया। इस आर्टिकल में जानें आईएएस प्रियंका गोयल के बारे में। 

 
ias priyanka goel success biography

IAS Priyanka Goel Biography: यूपीएससी एग्जाम क्लियर करने वाले आईएएस अफसरों की जर्नी उम्मीदवारों को बहुत इंस्पायर करती है। आईएएस प्रियंका गोयल की जर्नी भी बहुत इंस्पायरिंग है। उन्होंने यूपीएससी की तैयार के दौरान कई बार असफलता हासिल की। मगर उन्होंने अपनी मेहनत लगातार जारी रखी और लगातार आगे बढ़ती रही। इस आर्टिकल में जानें आईएएस प्रियंका गोयल ने कैसे असफलताओं के बाद भी अफसर बनने का सपना फॉलो किया।

आईएएस प्रियंका गोयल की जर्नी (IAS Priyanka Goel Journey)

IAS Priyanka Goel Journey)

आईएस प्रियंका गोयल ने अपने छठे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्लियर की थी। इससे पहले तक प्रियंका 4 बार प्रीलिम्स भी क्रैक नहीं कर पाई थीं। हालांकि, कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने यूपीएससी क्लिर कर ही दिया।

आईएएस प्रियंका गोयल ने कहां से की है पढ़ाई (IAS Priyanka Goel Education)

IAS Priyanka Goel Education

आईएएस प्रियंका गोयल दिल्ली से हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के केशव महाविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने बी.कॉम की डिग्री हासिल की है। अपने छठे प्रयास में प्रियंका 369 रैंक हासिल की थी।

कब की थी तैयारी शुरू?

आईएएस प्रियंका गोयल ने ग्रेजुएशन के खत्म होते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने लगातार मेहनत और प्रेक्टिस जारी रखी। सभी विषयों पर कमांड बनाई। इसी का परिणाम है कि आज उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है।

सोशल मीडिया पर हैं 151K फॉलोअर्स

आईएएस प्रियंका गोयल के इंस्टाग्राम पर 151K फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज साझा करती हैं। आईएएस प्रियंका गोयल ने एक पोस्ट में बताया है कि उम्मीदवारों को सिलेबस की तैयारी करते वक्त नोट्स जरूर बनाने चाहिए।

इसे भी पढ़ेंःIAS टॉप करने वाली पहली विकलांग महिला इरा सिंघल, जिसे नौकरी के लिए लड़नी पड़ी थी कानूनी लड़ाई

आईएएस प्रियंका गोयल की जर्नी एक बहुत अच्छा लैसेन देती है कि हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram, Twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP