बोतल के ढक्कन को फेंकने की ना करें भूल, ऐसे करें इस्तेमाल

बोतल के ढक्कन को हम लोग फेंक देते हैं जो गलत है। इस आर्टिकल में जानें कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।   
Updated:- 2022-12-28, 15:34 IST
image

घर के मौजूद हर एक चीज काम की होती है। फिर चाहे बोतल का ढक्कन ही क्यों ना हो। जी हां, बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन हम बोतल के ढक्कन को भी कई कामों के लिए यूज कर सकते हैं। खास बात यह है कि ढक्कन को रियूज करने से आपका काम भी निकल जाएगा और आपको कुछ अलग से खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से। 

बना सकते हैं छोटा या बैग 

how to make bag

बोतल के ढक्कन को जोड़कर आप छोटा बैग तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस बैग के आकार में एक के ऊपर एक ढक्कन लगाना है। सारे ढक्कन जुड़ने के बाद एक बैग तैयार हो जाएगा जिसमें आप सामान रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः दूध का खाली पैकेट है बड़े काम की चीज, फेंकने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल

बनाएं टोकरी 

make bag with palstic bottle cap

घर का छोटा-मोटा सामना अक्सर इधर-उधर गायब हो जाता है। जैसे सुई-धागा और टेप आदी जैसी चीजें। इस सभी सामाान को संभाल कर रखने के लिए आप आसानी से टोकरी बना सकते हैं। आपको बस ढक्कन को जोड़कर एक सर्कल तैयार करना है जैसा इस फोटो में नजर आ रहा है। 

बना सकते हैं बच्चों के लिए खिलौने 

make toys with bottle cap

छोटे बच्चों को खेलने किए जितने खिलौने मिले उतने कम होते हैं। ऐसे में आप ढक्कन को फेंकने के बजाए उससे भी बच्चों के लिए खिलौने बना सकते हैं। इसके लिए आपको आंख और नाक जैसे चेहरे के हिस्से कागज से बनाकर उसे बोतल के ढक्कन पर चिपकाना है। 

बटन रखने का बॉक्स 

make box with bottle cap

दो बोतल के ऊपर वाले हिस्से को संभाल कर रखने के लिए आप बॉक्स भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस 2 बोतल लेनी है और उससके ऊपर वाले हिस्सों को जोड़ना है। अब आप ढक्कन खोलकर इसमें बटन जैसे कई छोटे-मोटे सामान रख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः शॉपिंग बॉक्स को फेंकने की बजाए करें इन कामों के लिए इस्तेमाल

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से बोतल के ढक्कन को यूज कर सकती हैं। अगरल आप इसके अलावा किसी औऱ चीज को रियूज करने के तरीके के बारे में जानना चाहती हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Pinterest 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।