मोगरे के फूलों से भर जाएगी हर डाल, माली ने बताया प्याज वाला सीक्रेट नुस्खा, खुशबू से महका देगा आपका गार्डन

Why Is My Mogra Plant Not Giving Flowers: मोगरे के फूल देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें गार्डन में लगाते ही शोभा बढ़ जाती है। इन्हें आप टेरेस गार्डन या बालकनी में भी लगा सकते हैं। इनकी खुशबू भी बहुत ही अच्छी होती है। हालांकि, इस पौधे की अगर सही से देखभाल ना की जाए, तो फूल ही नहीं खिलते। पौधा लगाने की कुछ समय तक तो उस पर खूब फूल आते हैं, लेकिन बाद में फूलों की पैदावार कम हो जाती है।
क्या आपके मोगरे के पौधे पर भी फूल आना बंद हो गए हैं। ऐसे में आप माली की बताई सीक्रेट ट्रिक की मदद से अपने मोगरे के पौधे में फूलों की पैदावार को फिर से बढ़ा सकते हैं। आइए गुलाब हाउस पार्क के माली नरेंद्र कुमार से जानते हैं मोगरे के पौधे में फूलों की पैदावार बढ़ाने के लिए कौन-सी खाद डालनी चाहिए? माली ने हमें प्याज के छिलके वाला लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का तरीका बताया है, जो मोगरे के पौधे के लिए किसी वरदान से कम नही हैं।
यह भी देखें- मोगरा के पौधे में नहीं आ रहे हैं फूल? डालें किचन की ये 3 सामग्रियां
लिक्विड फर्टिलाइजर के लिए सामान
- प्याज के छिलके
- नींबू का छिलका
- कंटेनर/मटका
- पानी
प्याज वाला लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?
इसके लिए आप घर के सड़े हुए प्याज भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज को छिलकों के साथ ही काटकर एक कंटेनर या किसी मिट्टी के गमले में डाल लें। इसमें 1 लीटर पानी डाल लें। ऊपर से इसमें इस्तेमाल किए हुए नींबू के छिलके भी डाल लें। इसे 3-4 दिनों के लिए ढक्कर धूप वाली जगह पर रखें। दिन में एक बार इसे मिक्स जरूर करें, ताकि महक ना आए। 3-4 दिनों के बाद लिक्विड फर्टिलाइजर को छानकर अलग कर लें। इस तरह से मोगरे के पौधे के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो जाएगा।
मोगरे में लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे डालें?
कभी भी लिक्विड फर्टिलाइर्स का इस्तेमाल पौधे में सीधा नहीं करना चाहिए। इसे डाइल्यूट करने के लिए इसमें पानी जरूर मिलाएं। प्याज वाले इस लिक्विड फर्टिलाइजर को आप 10 दिन में एक बार डाल सकते हैं। इससे पौधे में फ्लावरिंग अच्छी होगी।
इन चीजों से बढ़ा सकते हैं फ्लावरिंग
- मोगरे के पौधे में फ्लावरिंग बढ़ाने के लिए आप केले के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पानी में डालकर कुछ दिन रखें। बाद में इस पानी को पौधे में डालें। इससे ग्रोथ बेहतर होती है।
- अंडे के छिलकों को पीसकर पौधों की जड़ों में डालने से भी फ्लावरिंग बेहतर होती है।
यह भी देखें- Jasmine Plant Care: मोगरे के फूलों से लद सकता है पौधा, बस जड़ में डालें केले के छिलके के साथ इस चीज का घोल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।