खट्टे फलों के छिलके गार्डन में आ सकते हैं बेहद काम, जानिए कैसे

फलों को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खासतौर से, खट्टे फलों में विटामिन सी की प्रचुरता पाई जाती है और इसलिए यह इम्युन सिस्टम के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। हालांकि, यह देखने में आता है कि लोग नींबू से लेकर संतरे तक का सेवन करने के बाद उनके छिलकों को यूं ही डस्टबिन में फेंक देते हैं। जबकि इन फलों के छिलके भी उतने ही गुणकारी होते हैं।
इन खट्टे फलों के छिलके उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, जिन्हें बागवानी का शौक होता है। दरअसल, खट्टे फलों को गार्डन एरिया में एक या दो नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से काम में लाया जा सकता है। अधिकतर लोग तो फल व सब्जियों के छिलके की मदद से कंपोस्ट तैयार करते हैं और फिर उस खाद में अपने प्लांट में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर खट्टे फलों के छिलके की बात की जाए तो इनका इस्तेमाल महज यहीं तक सीमित नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको खट्टे फलों के छिलके को गार्डन एरिया में इस्तेमाल करने के कुछ आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-
तैयार करें कंपोस्ट
यह खट्टे फलों के छिलके के इस्तेमाल का एक बेहतरीन तरीका है। इनसे खाद बनाई जा सकती है, क्योंकि यह नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। ऐसे में उन्हें खाद में मिलाना इसे पौष्टिक बनाने का एक शानदार तरीका है। साइट्रस के छिलकों को खाद के ढेर में डालने से पहले कंपोस्टिंग प्रक्रिया को स्पीड अप करने के लिए उन्हें छोटे टुकड़ों में अवश्य तोड़ें।
इसे जरूर पढ़ें-Gardening Tips: गुड़हल के पौधे में लग जाएं सफ़ेद कीड़े तो ये 3 ट्रिक्स आएंगे काम
कीटों को स्वाभाविक रूप से भगाए
यदि आपके पौधे हल्के कीट संक्रमण से पीड़ित हैं तो रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग करने से बचें और खट्टे छिलके का उपयोग करके उन्हें दूर करने का प्रयास करें। साइट्रस के छिलकों को प्रभावित पौधे के चारों ओर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दें या फिर छिलके को तोड़कर उसे संक्रमित क्षेत्र के पास एक तने से जोड़ दें। यह रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग जितना प्रभावी नहीं हो सकता है, लेकिन यह प्राकृतिक और जैविक है।(इस तरह बनाएं नेचुरल कीटनाशक स्प्रे)
फायरप्लेस में करें इस्तेमाल
कुछ खट्टे फल के छिलके लें और उन्हें फायरप्लेस में डाल दें। ताजा खट्टे सुगंध का आनंद लें। यह ताजा साइट्रस गंध आपके फायरप्लेस एरिया को महकाएगी। बगीचे में पार्टी करते समय खट्टे फलों के छिलके का इस तरह इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है।
सूखे छिलकों का यूं करें इस्तेमाल
बचे हुए नींबू के छिलकों का उपयोग मिट्टी को अम्लीय करने के लिए किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप सिट्रस के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें। इसे मिट्टी पर छिड़क कर मिला लें। यह मिट्टी की अम्लता को बढ़ाने का एक बेहतरीन और प्राकृतिक तरीका है। यह आपके पौधे की मिट्टी में कुछ एसेंशियल माइक्रो व मैक्रो पोषक तत्व भी जोड़ता है।(छिलके को इन 8 कामों में करें इस्तेमाल)
चींटियों से छुटकारा पाएं
चींटियां बगीचे के लिए खतरनाक हो सकती हैं। वे पौधे की जड़ों के आसपास की मिट्टी को परेशान करके पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप चीटियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नींबू के छिलके का इस्तेमाल करें। खट्टे फलों के छिलके का उपयोग करना एक नॉन-टॉक्सिक और आर्गेनिक तरीका है चींटियों से छुटकारा पाने का। यह मनुष्यों और अन्य जानवरों के लिए भी हानिरहित है।
इसे जरूर पढ़ें-जानिए अनार के छिलकों को किस तरह करें गार्डन एरिया में इस्तेमाल
तो अब आप भी खट्टे फलों के छिलकों को फेंकने के स्थान उन्हें अपने गार्डन एरिया में इन तरीकों से इस्तेमाल करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।