मम्मी-पापा की पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को भी ChatGPT से बनाएं कलरफुल, जानें सबसे आसान तरीका

Black And White Photo To Colour AI Free: तस्वीरें वो यादें होती हैं, जिन्हें लोग जिंदगीभर सहेजकर रखते हैं। आज के समय में लोग तस्वीर खींचने के लिए फोन कैमरा से लेकर बड़े डिजिटल कैमरा तक का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन दादी-नानी के जमाने में केवल ब्लैक एंड व्हाइट इमेज हुआ करती थीं। हर घर में दादी-नानी के जमाने की पुरानी तस्वीरें जरूर होती हैं, जिनमें कोई रंग नहीं होता।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में अगर रंग भर दिया जाए, तो कैसे रहेगा? आज के समय में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है। आज अपनी पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को भी अब कलरफुल बना सकते हैं। इसमें चैट जीपीटी आपकी मदद कर सकता है। अगर आपके पास भी दादा-दादी या मम्मी-पापा की कोई पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, तो उसे कलरफुल बनाएं। आइए जानें, चैट जीपीटी से ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को कलरफुल कैसे बनाएं?
यह भी देखें- Ghibli Image क्यों Chat GPT पर पड़ गई है भारी? Open AI के CEO ने कही ये बात... इसलिए फोटो नहीं बना पा रहे कई यूजर्स
पुरानी फोटो को कलरफुल कैसे बनाएं?

- घरवालों की पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को कलरफुल बनाने के लिए आपको सबसे पहले चैट जीपीटी के लेटेस्ट फ्री वर्जन पर जाना है। आप चैट जीपीटी की वेबसाइट या ऐप पर विजिट कर सकते हैं।
- चैट जीपीटी के ऐसे वर्जन को इस्तेमाल करें, जिसमें फोटो अपलोड की सुविधा हो।
- अब यहां आपको अपनी पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर अपलोड करनी है।
- चैट जीपीटी पर यह प्रॉम्प्ट डालें, "Turn this black and white photo into a natural color version that looks like a real color photo."
- आप चैट जीपीटी को तस्वीर के बारे में और डिटेल में बताते हुए, उसमें कैसे बदलाव लाने हैं, इस बारे में बता सकते हैं।
- कुछ ही देर में प्रोसेस पूरा होने पर तस्वीर कुछ ही देर में कलरफुल हो जाएगी।
- इस तस्वीर को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
हर बार मिलेगा अलग रिजल्ट
ध्यान रहे एक ही जैसे प्रॉम्प्ट को इस्तेमाल करने के बाद भी आपको हर बार एक अलग रिजल्ट मिलेगा। कई बार एआई गलतियां भी कर देता है। ऐसे में आपको फिर से ट्राई करना होगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: canva/chat gpt
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।