How To Prevent Cotton Clothes From Losing Color: कोई भी कपड़ा खरीदते हुए, दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आता है कि कहीं इसका रंग तो नहीं निकल जाएगा। अक्सर लोग कपड़ा लेते हुए दुकानदार से सवाल भी करते हैं कि इससे रंग को नहीं निकलेगा। हालांकि, सूती जैसे फैब्रिक को धोने के बाद रंग निकल ही जाता है। इसकी वजह से महंगे कपड़े भी 1 से 2 धुलाई के बाद फेड हो जाते हैं।
कॉटन के कपड़ों में सबसे ज्यादा रंग निकलने की दिक्कत आती है। अब गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में लोग कॉटन फैब्रिक के कपड़े ही ज्यादा पहनेंगे। अगर आपको भी सूती कपड़ों से रंग निकलने की टेंशन रहती है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर एक ट्रिक काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सूती कपड़ों को धोने का एक शानदार तरीका बताया गया है, जिससे रंग निकलने की टेंशन नहीं रहेगी। आइए जानें, कपड़ों से रंग निकलने से कैसे रोकें?
क्या-क्या चाहिए?
- नमक
- फिटकरी
- पानी
कपड़ों से रंग निकलने से कैसे रोकें?
अगर आपके भी कपड़ों से धोते वक्त रंग निकलता है, तो आपको किचन में मौजूद फिटकरी का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर उसे पीस लें या फिर उसे कूटकर पाउडर जैसा बना लें। अब फिटकरी के पाउडर को आधी बाल्टी पानी में मिला लें। अब पानी में 1 चम्मच नमक भी मिला लें। इन सभी चीजों की मात्रा अपने कपड़ों के हिसाब से रखें।
कैसे धोएं कपड़ें?
वायरल ट्रिक के मुताबित, जिस कपड़े से रंग निकलता है, उस कपड़े को फिटकरी और नमक वाले पानी में 3-4 घंटों के लिए भिगोकर रखें। इस ट्रिक को आपको हमेशा कपड़ों को धोने से पहले ट्राई करना होगा। इससे जितना भी रंग पहली बार में निकलना होगा, निकल जाएगा। इसके बाद, कपड़ों से रंग नहीं निकलेगा। इसके ट्रिक का आजमाने के बाद कपड़ों से रंग निकलने की समस्या खत्म हो जाएगी।
इस तरीके से नहीं निकलेगा कपड़ों से रंग
आप विनेगर की मदद से कपड़ों से रंग निकलने से रोक सकते हैं। इसकी मदद से कपड़ों के रंगों को पक्का करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए पानी में सफेद विनेगर मिलाकर उसमें रंग निकलने वाले कपडे़ को भिगोकर 2-3 घंटे के लिए रेस्ट पर छोड़ दें। बाद में, उस कपड़े को सामान्य तरीके से धो लें। इससे रंग निकलने की दिक्कत ही दूर हो जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों