अक्सर देखा जाता है कि लोग कपड़ों के रंग उतरने से काफी परेशान होते हैं। महंगे से महंगा कपड़ा भी कई बार रंग छोड़ने लगता है। कई कपड़े तो ऐसे होते हैं कि आप उन्हें जितने बार धोएंगे, उनसे उतने बार रंग निकलेगा।
ऐसी स्थिति में आप समझ ही सकते हैं कि कपड़ों का हाल क्या होगा। मात्र 3 से 4 बार धोने के बाद ये नए कपड़े ऐसे लगने लगते हैं, जैसे इन्हें खरीदे हुए सालों बीत गए हैं।
अगर आप भी कपड़ों के रंग उतरने की वजह से परेशान हैं, तो इसके लिए हम आपको सबसे आसान घरेलू उपाय बताने वाले हैं। इसमें ना तो आपको ज्यादा खर्चा होगा और आप कपड़ों को हमेशा नए जैसा भी रख पाएंगे।
नमक करेगा कलर रोकने में मदद
आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगा, लेकिन यह सच है कि नमक रंग रोकने में मदद करता है। इसके लिए ना तो आपको मार्केट से कुछ नया खरीदने की जरूरत पड़ेगी और ना ही आपका कोई खर्चा होगा।
- इस प्रोसेस को करने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में 2 से 3 मग पानी लेना है।
- अगर आप एक छोटा कपड़ा डालना चाहती हैं, तो इतना पानी बहुत है।
- अब इसमें आपको 3 कटोरी नमक मिला देना है।
- अब आप इसे अच्छे से मिला लें। पानी में नमक मिल जाने के बाद इसमें उस कपड़े को डाल दें, जिससे रंग उतरता है।
- अब आपको 3 घंटे तक कपड़े को पानी में छोड़कर रख देना है।(कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
- जब 3 घंटे के बाद आप देखेंगे तो पानी में कपड़े का रंग निकला होगा।
- यह उतना ही रंग है, जो कपड़े में ऊपर की तरफ एक्सट्रा था।
- इस प्रोसेस के बाद अगली बार कपड़े से रंग नहीं उतरेगा।
ध्यान रखें- कपड़ों को गर्म पानी से न धोएं
कई लोग कपड़े धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे रंग उड़ने की संभावना बढ़ जाती है। कपड़े धोते समय हमेशा ठंडे पानी का प्रयोग करें। साथ ही, रंग उतरने वाले कपड़ों को धूप में ज्यादा न सुखाएं।(गंदे कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके)
इसे भी पढ़ें-Easy Hacks: सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं
सिरका है सबसे फायदेमंद
धोते समय कपड़ों में सिरका मिलाने से कपड़ों का फीकापन रोकने में मदद मिल सकती है। लेकिन सिरके वाला प्रोसेस आपको नए कपड़े के साथ 2 से 3 बार करना होगा।
इससे रंग कपड़ों के साथ अच्छे से जम जाता है, जिसकी वजह से यह पानी में निकलता नहीं।
- इसके लिए आपको सफेद सिरका ही प्रयोग में लाना चाहिए। साथ ही, सिरके की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- अगर आप 4 मग पानी ले रहे हैं, तो इसमें 2 चम्मच ही सिरका मिलाएं।
- कपड़े इसमें डालने के बाद थोड़े देर तक छोड़ दें, ताकि रंगों को जमने का वक्त मिल जाए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों