हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। बता दें कि ये एक ऐसा अभियान है, जो न केवल ‘एक राष्ट्रगान, एक झंडा और एक राष्ट्र’ की भावना को दर्शाता है बल्कि इस सोच को आगे बढ़ाने के लिए भी उतारू है। इसकी शुरुआत 3 साल पहले यानि साल 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर हुई थी। वहीं अब ये हर वर्ग के लोगों की सोच बन चुका है। जी हां, हर कोई ‘एक राष्ट्रगान, एक झंडा और एक राष्ट्र’ की भावना को अपनाते हुए इस अभियान का हिस्सा बन रहा है। ऐसे में साल 2025 में यदि आप भी इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद उनकी वेबसाइट पर जाकर अपनी सेल्फी अपलोड करनी होगी। जानते हैं इस लेख के माध्यम से आप कैसे हर घर तिरंगे के लिए रजिस्ट्रेशन करें और कैसे सेल्फी अपलोड करें।
कितने लोग बने हर घर अभियान का हिस्सा?
चूंकि इसकी शुरुआत 2022 में हुई थी, ऐसे में उस साल लगभग 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों में तिरंगा फहराया और करीब 5 करोड़ लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की थीं।
वहीं संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, 2023 में 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने हर घर तिरंगा के तहत सेल्फी अपलोड की थीं और 2024 में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सेल्फी अपलोड कर इस अभियान को आगे बढ़ाया था।
इसे भी पढ़ें -संविधान में हर किसी को झंडा फहराने का हक, लेकिन क्या पता है कब मिला आम आदमी को National Flag फहराने का अधिकार
हर घर तिरंगे अभियान के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
यदि आप हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यहां दिए गए निम्न चरण आपके बेहद काम आ सकते हैं। फॉलो करें ये आसान से स्टेप्स-
- आप सबसे पहले हर घर तिरंगा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाएं।
- अब होमपेज पर PIN A FLAG विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर Next बटन पर क्लिक करें।
- अब वर्तमान स्थान पर क्लिक करें।
- अब जरूरी जानकारी देकर Submit करें।
- अब आप सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए "Download Certificate" पर क्लिक करें।
कैसे करें सेल्फी अपलोड?
यदि आप हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो और अपनी सेल्फी अपलोड करना चाहते हैं तो यहां दिए गए निम्न स्टेपस आपके बेहद काम आ सकते हैं। फॉलो करें ये चरण-
- आप हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर PIN A FLAG ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जरूर जनाकरी दर्ज कर Next बटन पर क्लिक करें।
- अब जगह पर क्लिक करें और सेल्फी ऑप्शन पर क्लिक कर सेल्फी अपलोड करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों