herzindagi
february gardening

Gardening Tips: फरवरी के महीने में ऐसे करें पेड़-पौधों की देखभाल, ग्रोथ के साथ आएंगे ढेरों फूल

Gardening Tips For February: फरवरी का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। ऐसे में इस महीने में किस तरह आप अपने पौधों की ग्रोथ के लिए देखभाल कर सकती हैं। उसके टिप्स देने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-28, 13:06 IST

फरवरी का महीना शुरू होने में बस कुछ ही दिन का समय बचा है। इसके साथ ही सर्दी कम होने लगेंगी और बसंत ऋतु का आगमन हो जाएगा। बदलते मौसम में शरीर के साथ पेड़-पौधों पर भी असर देखने को मिलता है। ऐसे में हमें गार्डनिंग के तरीकों में भी बदलाव करने पड़ते हैं। दरअसल, सर्दी और गर्मी के अलग-अलग प्लांट्स होते हैं, जो कि उसी मौसम में पनपते हैं। फरवरी का मौसम पेड़-पौधों के लिए बहुत अच्छा होता है। इस मौसम में वातावरण में न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही ज्यादा गर्मी। इस महीने में कई तरह के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे आने लगते हैं।

सर्दी खत्म होने और गर्मी की शुरुआत से पहले का यह मौसम पौधों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।  इस वेदर में प्लांट्स तेजी से बढ़ते है और साथ ही उनमें भर-भरकर फूल भी खिलते हैं। बस हमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में फरवरी के महीने में किस तरह आप अपने पेड़-पौधों की देखभाल कर सकती हैं। उसके टिप्स बताने जा रहे हैं। आइए जान लेते हैं फरवरी के महीने में पेड़-पौधों की देखभाल के कुछ खास टिप्स, जो आपके गार्डन को खूबसूरत और हरा-भरा बनाएंगे।

प्रूनिंग का रखें ध्यान

gardening tips

किसी भी प्लांट की ग्रोथ के लिए प्रूनिंग सबसे जरूरी होती है। ऐसे में फरवरी में पौधों की देखभाल के लिए प्रूनिंग जरूर करें। यह इसके लिए सबसे सही समय भी होता है। इसको करने से सूखे और मुरझाए हुए पत्ते और शाखाएं हटाने से उस पेड़ पर नए आने लगते हैं। इससे प्लांट्स की ग्रोथ भी होती है।

ये भी पढ़ें: किचन हर्ब गार्डन तैयार करते समय इन प्लांट्स को करें शामिल

सिंचाई जरूर करें

जहां सर्दियों के मौसम में पेड़-पौधों को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। जबकि फरवरी के मौसम में पौधे थोड़े सूखने लगते हैं। ऐसे में हमें मिट्टी में नमी बरकरार रखने के लिए पानी डालने के साथ सिंचाई भी करने की जरूरत होती है। ताकि पौधे हरे-भरे रहें। साथ ही उनका विकास भी हो।

यह विडियो भी देखें

सही खाद का चुनाव

fertilizer

फरवरी का महीना पौधों की ग्रोथ के लिए शुरुआत का समय होता है। ऐसे में हमें इस मौसम में नए पौधे लगाने के साथ उसमें सही खाद डालना जरूरी होता है। इस समय पौधों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इस वेदर में आप गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट और बोन मील खाद को डाल सकती हैं। फर्टिलाइजर डालने के लिए मिट्टी को गीला करके सबसे पहले उसे नरम कर लें। खाद को चारों ओर फैलाकर डालें और डालने के बाद उसमें पानी जरूर डालें।

सूरज की रोशनी में रखें

plants in february

इस महीने में अच्छी धूप निकलती है। ऐसे में गमलों को ऐसी जगह पर रखें जहां पर्याप्त सूर्य की रोशनी मिल सके। फरवरी के महीने में खिलने वाली धूप नॉर्मल होती है। इस में पौधों को वहां रखें जहां सुबह सूरज की रोशनी आती हो। यह पौधों की ग्रोथ और फूलों के लिए अच्छा तरीका है।

कीटनाशक का प्रयोग करें

प्लांट्स में कीड़े किसी भी मौसम में लग सकते हैं। ऐसे में उन्हें बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप फरवरी में लगने वाले प्लांट्स में फिटकरी, नीम, चूना और मार्केट में मिलने वाली कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: हफ्तेभर के लिए बाहर जा रही हैं तो इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ख्याल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Meta AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।