Gardening Tips: बसंत ऋतु में इनडोर प्लांट्स की देखभाल करते समय ध्यान रखें ये 5 बातें, गार्डन रहेगा हरा-भरा

How to take care of indoor plants: फरवरी महीने के साथ बसंत ऋतु का भी आगमन हो चुका है। ऐसे में यह मौसम इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के प्लांट्स लगाने के लिए उचित समय है। आज हम आपको स्प्रिंग सीजन में इंडोर प्लांट्स की देखभाल करने के तरीके बताने जा रहे हैं।
plant care tips

फरवरी का सुहावना मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में आपको हर ओर हरियाली रंग-बिरंगे फूलों वाले पेड़-पौधे देखने को मिल रहे होंगे। गार्डनिंग के लिए यह समय सबसे ज्यादा उपर्युक्त होता है। बसंत ऋतु के आगमन के साथ हल्की गर्मी की भी शुरुआत हो जाती है। ऐसे में तेज धूप का हमारे पेड़-पौधों पर भी असर देखने को मिलता है। जिसके चलते कुछ लोग इस मौसम में इंडोर प्लांट्स भी लगाते हैं।

आमतौर पर घरों में आपने हर मौसम में इनडोर प्लांट्स लगे देखे होंगे। जिस तरह आउटडोर प्लांट्स को लगाते समय और बाद में हमें इनकी देखभाल करनी पड़ती है। ठीक उसी तरह इनडोर प्लांट्स की देखरेख भी करनी बेहद जरूरी होती है। तब जाकर आप उनको हरा-भरा रख सकती हैं। यदि आपके घर में भी इनडोर प्लांट्स हैं तो आज हम आपको इनकी देखरेख के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिनको आप जरूर अपनाएं।

इंडोर प्लांट्स की ऐसे करें देखभाल (How To Take Care Indoor Plants)

indoor plants care tricks

पानी का रखें ध्यान

plants care in summer

ध्यान रहे इस मौसम में पौधों को अत्यधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में इनडोर प्लांट्स की मिट्टी जब आपको सूखी हुई लगे तभी उनमें पानी डालें। जब ही मिट्टी में पानी दालें तो उंगली की मदद से एक गड्ढा करके पानी दें। ऐसा करने से पानी अंदर तक जाएगा इनडोर प्लांट्स में हफ्ते में 2 बार पानी डालें।

ये भी पढ़ें: घर में इन जगहों पर सजा सकते हैं इंडोर प्लांट

गमले और मिट्टी बदलें

सर्दियों का मौसम खत्म होते ही पौधे फैलना शुरु कर देते हैं। ऐसे में उनकी जड़ों को फैलने के लिए स्थान चाहिए होता है। अन्यथा उनकी वृद्धि रुक जाएगी। इसके लिए आप बसंत ऋतु शुरू होते ही छोटे गमले की जगह पौधे को बड़े गमले में लगा दें। साथ ही, उसकी मिट्टी भी बदल दें।

सही जगह का चुनाव

spring season plants

वैसे तो इनडोर प्लांट्स को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है, लेकिन आप घर में इन पौधों को ऐसी जगह पर रखें जहां कांच की खिड़की हो ताकि उन प्लांट्स पर हल्की धूप पड़ सके। यह पौधों को हरा-भरा रखने और ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। ज्यादा तेज धूप में आपके पौधे जल सकते हैं।

कटाई-छटाई जरूर करें

indoor plants care  tips

आप घर में रखें पौधों को हर हफ्ते चेक करते रहे कि कहीं उनका कोई पत्ता या टहनी सड़-गल तो नहीं रही है। यदि ऐसा है तो उस पत्ते और टहनी को तुरंत काटकर अलग कर दें। अन्यथा, उसके चलते आपकी बाकि पत्तियां और शाखाएं भी खराब हो जाएंगी।

खाद जरूर डालें

बसंत ऋतु में पौधों के लिए खाद बेहद जरूरी होती है। दरअसल, यही पौधों के विकास का समय होता है। जिसके चलते उन्हें पोषक-तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप अपने इनडोर प्लांट्स में हर 15 से 20 दिन में जैविक खाद जैसे वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद डालते रहें। इससे वो कभी खराब नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें: घर को खूबसूरत दिखाने के साथ इन चीजों के लिए भी अच्छे हैं इंडोर प्लांट्स, जानें फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP