herzindagi
What is the most beneficial indoor plant

घर को खूबसूरत दिखाने के साथ इन चीजों के लिए भी अच्छे हैं इंडोर प्लांट्स, जानें फायदे

घर की सुंदरता को दोगुना करने के लिए हम सभी अक्सर अपने घरों में इंडोर प्लांट्स लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इंडोर प्लांट्स खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ कई अन्य कामों के लिए भी फायदेमंद है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-23, 16:16 IST

आज के समय अधिकतर लोग अपने घर को सजाने के लिए प्लांट्स का इस्तेमाल करते हैं, फिर चाहे वह बालकनी की सुंदरता बढ़ाने के लिए हो या फिर टेरेस के डेकोरेशन में चार-चांद लगाना हो। लेकिन क्या आपको पता है कि इंडोर प्लांट्स लगाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इंडोर प्लांट्स लगाने के क्या फायदा है।

घर को सजाने के लिए अधिकतर महिलाएं आर्टिफिशियल चीजों पर पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन ये चीजें कुछ समय के बाद खराब हो जाती हैं। वहीं हरे-भरे इंडोर प्लांट देखने में खूबसूरत लगने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं।

एयर प्यूरीफिकेशन का करता है काम

air purifying plants

इंडोर प्लांट्स घर को आकर्षक बनाने के साथ, घर में मौजूद हवा को शुद्ध बनाता है। घर में इस्तेमाल होने वाली कार्पेट, क्लीनर, पेंट, कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं , जो घर की हवा में पॉल्यूशन पैदा करती हैं। ऐसे में घर में लगे इंडोर प्लांट्स हवा को शुद्ध करता है।

इसे भी पढ़ें- Best Indoor Plants: सेहत के साथ देंगे घर में भी बरकत, जब ये Indoor Plants होंगे आपकी जिंदगी में शामिल

एलर्जी से दिलाते हैं राहत

घर में लगे इंडोर प्लांट्स वातावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ एलर्जी से भी राहत दिलाते हैं। प्लांट्स घर में मौजूद धूल और सीलन को कम करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि प्लांट्स की पत्तियां और तने फिल्टर की तरह काम करते हैं, जो एलर्जी वाले धूल के कणों को सोख लेती हैं।

घर के माहौल पर पड़ता है असर

best  indoor plants

अक्सर लोग पेड़-पौधे वाली जगह पर बैठना पसंद करते हैं क्योंकि प्लांट्स वाली जगह पर अक्सर एक अलग प्रकार की पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है। जिन घरों में नेचुरल प्लांट्स लगे होते हैं। उन घरों का माहौल काफी पॉजीटिव रहता है। ऐसे में अक्सर लोग अपने आस-पास और ऑफिस पर प्लांट रखना और लगाना पसंद करते हैं।

वायरल इंफेक्शन से बचाते हैं इंडोर प्लांट

What are  benefits of plants

बरसात के मौसम में अक्सर घरों में नमी आ जाती है, जिसकी वजह से वायरल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। घर में लगे इंडोर प्लांट मॉइश्चर को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें-घर में इन जगहों पर सजा सकते हैं इंडोर प्लांट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।