herzindagi
Decor  indoor plants

घर में इन जगहों पर सजा सकते हैं इंडोर प्लांट

अगर आप घर की सजावट के लिए डेकोरेटिंग सामान ढूंढ रही हैं तो उन्हें छोड़कर आप इंडोर प्लांट को घर पर सजा सकती हैं।
Updated:- 2023-05-28, 09:00 IST

अक्सर हमने सुना है की मकान को घर बनाने के लिए अच्छा वातावरण, सामान और भी अन्य चीजें चाहिए होती हैं, ताकि उनसे अपने घर को सजा सके और सुंदर बना सके। इस सुंदरता का एक हिस्सा होते हैं प्लांट जो हमारे घर को खूबसूरत भी बनाते हैं साथ ही हमें हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।

अगर आप अपने घर को नैचुरल टच देना चाहती हैं तो आपको घर में इंडोर प्लांट लगाने चाहिए। डेकोरेशन के लिए आपको कई सारे प्लांट मिल जाएंगे, जिन्हें आप घर के अलग-अलग कोने में सजा सकती हैं। चलिए जानते हैं घर में कहां आप इंडोर प्लांट लगा सकती हैं।

इंडोर प्लांट से सजाएं लिविंग रूम

living indoor plant area

घर की डेकोरेशन के लिए हम अलग-अलग सामान खरीदते हैं ताकि मेहमान आए तो हमारे घर की तारीफ करें। अगर आपको अपने घर में कुछ नेचुरल दिखाना है तो इसके लिए लिविंग रूम में इंडोर प्लांट लगाएं। ये प्लांट आपके लिविंग रूम को बड़ा दिखाएंगे। साथ ही एक ग्रीन टन एड करेंगे।

इस तरह के प्लांट आप लिविंग एरिया में मौजूद सेंटर टेवल पर रख सकती हैं। इसके आसपास छोटी-छोटी डेकोरेटिव चीजें प्लेस कर सकती हैं। इसके अलावा रूम कॉनर में भी इसे सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: घर में नहीं आती अच्छी धूप तो इन इनडोर प्लांट्स को दें जगह

किचन में लगाएं इंडोर प्लांट

Kitchen area indoor plant

घर का सबसे अहम हिस्सा होती है किचन। ऐसे में इसे साफ और सुंदर रखना हमारा काम होता है। आप इसके लिए भी अलग-अलग तरह के इंडोर प्लांट को डेकोरेट कर सकती हैं। हैंगिंग स्टाइल में यहां प्लांट लगा सकती हैं, फ्रिज के ऊपर वाले एरिया या फिर किचन की विंडो पर इसे सजा सकती हैं। अगर आपके किचन एरिया में अटैच डाइनिंग टेबल पर छोटा सा इंडोर प्लांट लगा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

बेडरूम में लगाएं प्लांट

Bedroom area decore plant

अगर आप चाहती हैं अपने बेडरूम को नेचुरल टच देना तो अपने डेकोर के हिसाब से वहां पर इंडोर प्लांट सजा सकती हैं। ये प्लांट आप बैड के साइड में लगाएं। वरना आप अपने ड्रेसिंग एरिया के खाली स्पेस में भी इन्हें रख सकती हैं। जिसके लिए आपको मार्केट से छोटे साइज के इंडोर प्लांट खरीदने होंगे। इन्हें आप हैंग करके भी अपने बेडरूम में लगा सकती हैं ताकि बच्चे इन्हें गिरा ना सके।

इसे भी पढ़ें: घर के गमले में लगा सकते हैं इलायची का पौधा, बस ध्यान रखें ये बातें

इसी डेकोरेशन आइडियाज को आप अपने ऑफिस के लिए ट्राई कर सकती हैं। इससे वहां का एनवायरमेंट भी नेचुरल बना रहेगा। बस आपको इनको लगाने के बाद केयर करनी होगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।