मानसून का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कई प्रकार की समस्या पैदा हो जाती है जैसे दीवारों पर नमी आना, कपड़ों से बदबू, अनाज में सीलन आ जाना इत्यादि। इन्हीं दिक्कतों में एक और परेशानी है- रोशनी करते ही कीड़ों का आना। बारिश के दौरान रात के वक्त बल्ब जलाने पर घर के अंदर कीट-पतंगे घुस आते हैं। इस स्थिति में खाना बनाने से लेकर किसी अन्य काम को करना दुश्वार हो जाता है। इन कीड़ों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि इन्हें बाहर निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो ये बरसाती कीड़े बल्ब में चिपके-चिपके ही मर जाते हैं। अगर आप इन बरसाती कीड़ों से बचना चाहते हैं ये घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप बरसाती कीट-पतंगों से निजात पा सकते हैं।
बेहतर रोशनी के लिए हम सभी कमरे में लाइट लगाने के साथ-साथ बालकनी से लेकर खिड़की और मुख्य दरवाजे के बाहर भी बल्ब लगाते हैं। कीड़ों से बचने के लिए बल्बों के अगल-बगल के हिस्से की सफाई करना जरूरी है। मानसून शुरू होते ही आप इस हैक को अपना सकती हैं। इसके लिए एक बाल्टी में एक चौथाई पानी लें। अब इसमें नींबू का रस और 1 चम्मच सिरका डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस घोल की मदद से खिड़की और दरवाजे की अच्छे से क्लीनिंग करें। इसके साथ ही ट्यूब लाइट को नम कपड़े की मदद से पोंछे। इस तरकीब से कीड़ों का आना कम हो जाएगा।
मानसून के दौरान आने वाले कीड़ों से बचने के लिए आप घर पर इंसेक्ट फ्रेशनर तैयार कर सकती हैं। इसको तैयार करने के लिए एक बर्तन में पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा, यूकेलिप्टस, सिट्रोनेला ऑयल और लेमन जूस डालकर मिक्स करें। अब इस लिक्विड का उन जगहों पर छिड़काव करें जहां पर बल्ब जलता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून के मौसम में इन हैक्स की मदद से करें सफाई, क्लीन और स्मेल फ्री रहेगा घर
यह विडियो भी देखें
बल्ब पर लगने वाले कीट-पतंगों को दूर करने के लिए आप किसी पेड़ की पत्ती लगी डाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हल्के पौधे जैसे कनेर की डाल का उपयोग कर सकती हैं। इस हैक को अपनाने के लिए सबसे पहले डाल की एक टहनी तोड़कर उसे बल्ब के ऊपर फंसा दें। इसके बाद बल्ब जलाए। ऐसा करने से घर के अंदर कम आएंगे।
कीड़ों को दूर भगाने के लिए आप नीम के तेल का यूज कर सकती हैं। इसके लिए नीम के तेल को स्प्रे बोतल में भरकर उसका छिड़काव करें।
घर के अंदर कीड़े को कम करने के लिए बाहर की लाइट जलाएं। यह उपाय अंधेरा होने से पहले करें। ऐसा करने से उड़ने वाले कीड़े घर के अंदर की बजाय बाहर की लाइट की ओर आकर्षित होंगे।
इस उपाय को इस्तेमाल में लाने के लिए लहसुन का घोल बनाएं। इसके लिए लहसुन के रस और पानी को 1:6 के अनुपात में मिलाएं। आप जिस आकार या क्षेत्र में स्प्रे करना चाहते हैं,उसके आधार पर मात्रा अलग-अलग होगी। बिजली के खतरे से बचने के लिए छिड़काव सावधानी से किया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-Monsoon Tips: थोड़ी सी बारिश से कमरे में नहीं होगी उमस, बस अपनाएं ये 3 तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।