घर में आने वाले तरह-तरह के कीड़ों से हो गई हैं परेशान? बस ट्राई करें चाय पत्ती का यह नुस्खा और हो जाएगा आपका काम

हमारे घरों में जिस तरह का माहौल होता है उससे निर्भर करता है कि घर के अंदर कैसे कीड़े आएंगे। कई बार किचन में कूड़ा जमा होने की वजह से, तो कई बार कॉकरोच और कीट-पतंगों से सामना करना पड़ता है। मच्छर, मक्खी, कीट, पतंगे, कॉकरोच, चींटियां आदि कुछ भी हों उन्हें घर से बाहर करने के लिए या तो आपको पेस्ट कंट्रोल करवाना पड़ता है या फिर बाजार से कोई टॉक्सिक स्प्रे लाना पड़ता है। बाजार के केमिकल वाले स्प्रे सही मायनों में आपकी सेहत के लिए भी अच्छे नहीं होते हैं।
घर में अगर पेट्स या फिर बच्चे हैं तब तो आपको और ध्यान रखने की जरूरत होगी। इसलिए जरूरी है कि आप घर पर कोई ऐसा तरीका इस्तेमाल करें जिससे ना तो ज्यादा केमिकल्स का डर हो और ना ही वह बच्चों या पेट्स के लिए टॉक्सिक हो। ऐसे में क्यों ना हम DIY हैक ही आजमा लें। आपको आज हम ऐसा ही एक हैक बताने जा रहे हैं जो रोजाना ही आपकी मदद करेगा।
घर से कीड़ों को भगाने का स्प्रे कैसे बनाएं
जो स्प्रे हम बताने जा रहे हैं उसे बनाते समय आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी-
- दो हरे नींबू
- एक चम्मच लौंग
- एक कप सफेद सिरका
- एक कप रबिंग अल्कोहल
यहां जिस स्प्रे को हम बना रहे हैं उसकी मदद से ना सिर्फ आपके घर के कीड़े भाग सकते हैं, बल्कि वह रूम फ्रेशनर की तरह भी काम कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- घर में चूहों से परेशान हैं तो इन उपायों से छुटकारा पाएं
क्या करें?
आपको दो नींबू के छिलकों को ग्रेट करना है। हमें यहां रस की जरूरत नहीं है, लेकिन छिलकों को ग्रेट करने के लिए आपको पूरे नींबू ही लेने होंगे।
- उसके बाद आपको उसमें सफेद सिरका मिलाकर अच्छे से चलाना है।
- इसके पांच मिनट बाद आप इसमें लौंग और रबिंग अल्कोहल डाल दें।
- इस मिक्सचर को 1 घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद इसे छान लें और किसी स्प्रे बॉटल में भर दें।
- अगर आपको इसकी खुशबू बहुत ज्यादा लग रही है, तो आप उसके साथ थोड़ा सा पानी मिला सकती हैं।
- इस स्प्रे को कीड़ों वाली सभी जगहों पर छिड़क दें।
- आप इस स्प्रे का इस्तेमाल गार्डन एरिया में भी कर सकती हैं बस पौधों की पत्तियों से दूर रखें।
घर से कीड़ों को भगाने के और टिप्स
अगर आपके घर में बहुत सारे कीड़े हो रहे हैं, तो आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
नीम ऑयल का इस्तेमाल करें
घर पर छोटे-छोटे कीड़ों को हटाने के लिए आप नीम ऑयल इस्तेमाल करें जो कई तरह के कीड़ों को हटाने में मदद करता है। आप बस पानी में थोड़ा सा नीम ऑयल मिलाएं और उसे अपने किचन के अलग-अलग कोनों में स्प्रे करें। इसे इन्सेक्ट फ्री बनाने में मदद करें।
तेज पत्ते की होम रेमेडी आएगी काम
हर तरह के किचन में कुछ ना कुछ लकड़ी का सामान होता है और उसे कीड़ों से बचाने के लिए आप किचन कैबिनेट्स में तेज पत्ता रख सकती हैं। उसकी स्मेल से कीड़े बहुत जल्दी भाग जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर बने इन होममेड स्प्रे से कॉकरोच, मक्खियों और चूहों का करें सफाया
बेकिंग सोडा और प्याज से हटाएं कॉकरोच
किचन में अगर बहुत ज्यादा कॉकरोच हो गए हैं, तो आप उनके ट्रीटमेंट के लिए प्याज काटकर रख दें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर आप किचन और रूम्स के अलग-अलग कोनों में रख दें। इस रेमेडी को लगातार कई रात करें जिससे आपके घर के कॉकरोच धीरे-धीरे खत्म हो सकें।
चीटियों के लिए करें दालचीनी का इस्तेमाल
आपके लिए कुछ चीजें बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती हैं। दालचीनी की मदद से आप घर पर मौजूद चींटियों को दूर भगा सकती हैं। आप बस उन जगहों पर थोड़ी सी दालचीनी छिड़क दें जहां से चीटियां ज्यादा आ रही हैं।
अब इसके अलावा आपको कोई और जवाब सूझ रहा है, तो वह हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।