Reuse Idea: कोल्ड ड्रिंक की बोतल को बेकार समझकर फेकें नहीं, ऐसे बनाएं खूबसूरत प्लांटर

कोल्ड ड्रिंक पीना हम सबको पसंद है। गर्मियों में तो हम सभी खूब कोल्ड ड्रिंक पीते हैं। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद कुछ लोग इस बोतल में पानी स्टोर करते हैं तो कुछ इसे कबाड़ में डाल देते हैं। खैर इसमे पानी पीना भी नहीं चाहिए क्योंकि यह प्लास्टिक होता है। लेकिन फिर भी यह आपके काम आ सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब प्लास्टिक हार्मफुल है तो इसका क्या काम, तो आपको बता दें कि इसे आप प्लांटर के रूप में रीयूज कर सकते हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ेगी और बाहर से महंगे प्लांटर्स खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। और सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसे बनाने में एक रुपए का खर्चा भी नहीं आएगा। तो चलिए जानते हैं कि इससे प्लांटर कैसे तैयार कर सकते हैं।
कोल्ड ड्रिंक के बॉटल से कैसे बनाएं प्लांटर
- कोल्ड ड्रिंक की बॉटल से प्लांटर बनाने के लिए आपको चाहिए एक बॉटल किसी भी साइज का ले सकते हैं। धारदार चाकू, मार्कर
- प्लांटर बनाने के लिए आप सबसे पहले कोल्ड ड्रिंक के बॉटल का स्टिकर हटा लें।
- अब बॉटल की ढक्कन खोल लें।
- बॉटल के ऊपर हिस्सी में गोलाइ से दो समांतर घेर बना लें।
- अब उस बीच में बॉटल के ढक्कन को रख कर हाफ सर्कल बना लें।
- ऐसा बॉटल के चारों तरफ बनाएं
- नूकीले चाकू से हाफ सर्कल को काट कर निकाल लें।
- बॉटल का ऊपरी हिस्सा खुल जाएगा।
- अब आप बॉटल के बॉटम पार्ट को गोल आकार में काट लें।
- आपके पास बचेगा बॉटल का सबसे ऊपरी और निचला वाला हिस्सा
- बीच वाले हिस्सा का कोई काम नहीं होगा
- बॉटल के पेंदे में ढक्कन की गोलाइ इतना छेद करें।
- बॉटल के मुंह पर ढक्कन लगाएं और इस छेद पर फिक्स कर दें।
- डिजाइन बना हुआ साइड उपर की खुला हुआ होगा।
- आप इसमें पानी डालकर अपने पसंद का प्लांट डाल दें।
- इसे सेंटर टेबल पर या बालकनी में भी रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें-बाथरूम की चिकनी टाइल्स को साफ करने में मदद करेगा नींबू का यह हैक, घंटों का काम मिनटों में होगा आसान
आप अगर प्लांटर को और भी बढ़िया लुक देना चाहते हैं तो इसे अपने हिसाब से पेंट करके डिजाइन कर सकते हैं।
इसे बनाने में आपके 1 रुपए भी खर्च नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें-कड़ाके की ठंड आने से पहले जान लें बिना पानी के कैसे कर सकती हैं सफाई? दिसंबर-जनवरी में होगी खूब मदद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।