व्हाइट जींस में लगे दाग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

व्हाइट कपड़े पहने का एक अलग ही क्रेज होता है। खासकर महिलाएं व्हाइट जींस को पहना काफी पसंद करती हैं। लेकिन जब सफ़ेद जींस में दाग लग जाते हैं तो फिर पहनने का मन नहीं करता है। सफ़ेद जींस में दाग लगने पर उसे साफ करने के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ती है और जब दाग नहीं निकलता है तो कई बार सफ़ेद जींस को हमेशा के लिए कोने में रख देना पड़ता है।
ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से व्हइट जींस में लगे किसी भी चीज के दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सिरके का करें इस्तेमाल

जी हां, व्हइट जींस से किसी भी चीज के दाग को आसानी से हटाने के लिए सिरका एक बेस्ट उपाय हो सकता है। सिर्फ सफ़ेद जींस से ही नहीं बल्कि अन्य कपड़ों में लगे दाग को भी आप आसानी से साफ कर सकते हैं। जैसे-हल्दी का दाग, सब्जी का दाग या फिर चॉकलेट के दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले जींस में लगे दाग वाले हिस्से को पानी में अच्छे से भिगोकर रख दें।
- अब दाग वाले हिस्से पर एक से दो चम्मच सिरका को डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ करके पानी से धो लें।
- अगर एक बार में दाग नहीं निकलता है तो इस प्रक्रिया को दोबारा कर सकते हैं।
टूथपेस्ट का करें उपयोग

अभी तक टूथपेस्ट का इस्तेमाल आपने दांतों को साफ करने के लिए ही किया होगा, लेकिन इस टिप्स को फॉलो करने के बाद सफ़ेद जींस पर लगे किसी भी दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं। सिर्फ सफ़ेद जींस से ही नहीं बल्कि अन्य कपड़ों पर लगे दाग को भी आप टूथपेस्ट की मदद से साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले दाग वाले हिस्से पर एक माप पानी गिराकर अच्छे से भिगो लीजिए।
- अब दाग वाले हिस्से पर टूथपेस्ट को लगाकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या हाथों से रगड़कर साफ कर लें एयर पानी से धो लें।
- अगर एक में दाग नहीं हटता है तो आप इस प्रक्रिया को दोबारा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:कपड़े में लगे हल्दी के दाग को हटाने के आसान हैक्स
नेल पेंट रिमूवर का करें उपयोग

नाख़ून से नेल पेंट को हटाने के लिए महिलाएं हर रोज नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसकी मदद से सफेद जींस में लगे दाग को भी आसानी से हटा सकते हैं? जी हां, सफ़ेद जींस से किसी भी चीज के दाग को हटाने के लिए आप नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए दाग वाले हिस्से पर नेल पेंट रिमूवर को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ करके पानी से धो लें।
- इससे सफ़ेद जींस से दाग आसानी से निकल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:बच्चे की शर्ट पर लगा हल्दी का दाग कुछ मिनटों में इस तरह छुड़ाएं
इन चीजों का भी कर सकते इस्तेमाल

व्हाइट जींस से किसी भी चीज के दाग को हटाने के लिए आप अन्य कई चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- बेकिंग सोडा, नींबू का रस और रबिंग अल्कोहल की मदद से भी आप दाग को आसानी से निकाल सकते हैं।
नोट: सफ़ेद जींस की सफाई करते समय अन्य रंगीन कपड़े को साफ करने से बचना चाहिए। क्योंकि कई बार रंगीन कपड़ो के रंग छोड़ने से सफ़ेद जींस गंदा हो सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।