Easy Hacks: बड़े काम का है नेल पेंट रिमूवर, इन मज़ेदार कामों में करें इस्तेमाल

अमूमन महिलाएं नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल, उंगलियों और पैरों की नेल पेंट को हटाने के लिए करती हैं, लेकिन क्या आपने इसके अलावा भी किसी अन्य कामों को आसान बनाने के लिए नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल किया है? जी हां, नेल पेंट रिमूवर को कई अन्य कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर इस्तेमाल नहीं किया है, तो आज इस लेख में हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर के कई कामों को आसान बना सकती है। तो बिना देर किये हुए चलिए जानते हैं इसके अनोखे इस्तेमाल के बारें में।
स्याही का दाग हटाएं
जी हां, नेल पेंट हटाने के अलावा कपड़ों से स्याही के दाग को भी हटाने के लिए आप नेट पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप नेल पेंट रिमूवर की एक से दो बूदें को दाग वाली जगह पर कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दीजिये और थोड़ी देर बाद पानी से साफ कर लीजिये। ऐसा करने से स्याही का दाग आसानी से आपके कपड़ों ने निकल जायेंगे।
इसे भी पढ़ें:नेल पेंट रिमूवर हो गया है खत्म तो घर पर रखे सामान से छुड़ाएं नेल पॉलिश
रिमूव करें परमानेंट मार्कर
अगर किसी सामान पर परमानेंट मार्कर से कुछ लिखा है और आपको उसे हटाना है, तो आप नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कई बार किसी को गिफ्ट देने के लिए कोई सामान देते हैं, और उस सामान पर लिखे कीमत या किसी शब्द को भी हटाने प्रयास करते हैं। ऐसे में परमानेंट मार्कर से लिखे उस शब्द को हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर का उपयोग कर सकती हैं। इससे परमानेंट मार्कर के लिखे शब्द आसानी से चले जाते हैं।
रेजर को करें सेनेटाइ
नेल पेंट रिमूवर से आप अपनी रेजर को भी सेनेटाइ कर सकती है। कई बार रेजर पर हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन हानिकारक बैक्टीरिया को जड़ से भगाने के लिए आप नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसे भी बिना सेनेटाइ किये हुए कभी भी रेजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिये। तो अगर आपके घर में सेनेटाइजर नहीं है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
कीबोर्ड करें साफ
अगर आपका लैपटॉप या कंप्यूटर का कीबोर्ड धूल और गंदगी भरा दिखाई दे रहा है और साफ करने के लिए कुछ नहीं मिल रहा, तो आप नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए नेल पेंट रिमूवर को रुई में लगा लीजिये और चारों साइड अच्छे से साफ कर दीजिये। यक़ीनन इसकी मदद से लैपटॉप पर मौजूद धूल और मिट्ठी के साथ हानिकारक बैक्टीरिया भी गायब हो जायेंगे।
इसे भी पढ़ें:इन सात कामों के लिए आप भी दालचीनी का कर सकती हैं इस्तेमाल, जानें कैसे!
इन कामों में भी कर सकती हैं इस्तेमाल
- फर्श पर लगे दाग हो हटाने के लिए भी आप नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- जूते चमकाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कई लोग क्रॉकरी आइटम्स पर लगे दाग को हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@powderperfect.com.au,i.pinimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।