सर्दियों के मौसम गर्म कपड़े को लेकर खास ध्यान देने की ज़रूरत होती है। अगर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो उनमें रोंएं निकलने लगते हैं, जो ऊनी कपड़े की चमक को खराब कर देते हैं। अक्सर देखते हैं कि एक से दो बार ऊनी कपड़ों को पहनने या फिर साफ करने के बाद ऊनी कपड़े डल और साथ में रोंएं निकलते लगते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि इस परेशानी को कैसे दूर किया जाए। कई बार ऊनी कपड़ों से निकले वाले रोंएं के चलते महिलाएं स्वेटर या किसी अन्य गर्म कपड़े को अलमारी में पैक करके रख देती हैं। अगर आप भी ऊनी कपड़ों से निकल रहे रोंएं से परेशान हैं, तो आप इन हैक्स को अपनाकर उन्हें आसानी से हटा सकती हैं।
साफ करने का तरीका बदले
उन्हीं कपड़ों में रोंएं निकलने का सबसे बड़ा कारण होता सकता है साफ करने का तरीका। अगर ऊनी के कपड़ों को ठीक से साफ किया जाए, तो उनकों इन परेशानी से बचाया जा सकता है। इसके लिए आप कपड़े में लगे टैग को ध्यान से ज़रूर पढ़ें। अक्सर उस टैग में लिखा होता है कि ऊनी कपड़े को साफ करने के लिए किस डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए और किस डिटर्जेंट का नहीं। कई बार गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से ऊनी कपड़ों से रोंएं निकलने लगते हैं। ये भी ध्यान रखें कि वॉशिंग मशीन में किस टेम्परेचर पर साफ करना होता है।
इसे भी पढ़ें:घर पर इस तरह से धोए जा सकते हैं Dry Cleaning वाले कपड़े, महंगे और नाजुक कपड़ों के लिए अपनाएं ये हैक्स
पहनकर कभी न सोए
कई लोग ऊनी कपड़े पहने के ही सो जाते हैं, और बाद में शिकायत करते हैं कि कपड़े में रोंएं अधिक हो गए हैं। जी हां, कई बार आप जब अजनाने में भी ऊनी कपड़े पहनकर सोते हैं, तो उनमें रोंएं निकलने लगते हैं। पहनकर सोने से कई बार ऊनी कपड़े की चमक भी गायब हो जाती हैं। इसलिए आप जब भी ऊनी कपड़े पहनकर सोने के लिए जाए, तो इसका ज़रूर ध्यान रखें।(ऊनी कपड़ों को लंबे समय तक नया बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स)
कंघी का करें इस्तेमाल
जी हां, कंघी की मदद से भी आप किसी भी ऊनी कपड़े के से रोंएं को आसानी से निकाल सकती हैं। कंघी से रोंएं आसानी से निकल भी जाते हैं, पहले जैसा चमक भी उठते हैं ऊनी कपड़े। इसके लिए आप फोटो में देखकर आसानी से रोंएं को निकाल सकती हैं। इसकी तरह आप रेजर के इस्तेमाल से भी ऊनी कपड़े से रोंएं को निकाल सकती हैं। लेकिन, रेजर से निकालते समय अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होती क्यूंकि, कभी-कभी रेजर से ऊनी पकड़े की धागे कट भी जाते हैं। इसके लिए आप सॉफ्ट हाथों से आराम से निकाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:कपड़ों पर लगे मेकअप के दाग हटाने के लिए अपनाएं यह टिप्स
लिंट रिमूवर का करें इस्तेमाल
ऊनी कपड़े से रोंएं हटाने का सबसे आसान तरीका है लिंट रिमूवर की मदद से हटाना। इसके लिए आप बाज़ार से लिंट रिमूवर खरीदकर लाए और पकड़े पर रखकर प्रेस करते हुए सभी रोंएं को आसानी से हटा लें। बाज़ार में आजकल कई तरह के लिंट रिमूवर आसानी से मिल जाते हैं। कई लोग खुरदरे पत्थर को भी ऊनी कपड़े से रोंएं हटाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@i.ytimg.com,i.pinimg.com)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों